फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now Chirgaon municipality also sought exemption in house tax, proposal sent to commissioner

Jhansi News: अब चिरगांव पालिका ने भी गृहकर में मांगी छूट, कमिश्नर को भेजा प्रस्ताव

Mon, 26 Jun 2023 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now Chirgaon municipality also sought exemption in house tax, proposal sent to commissioner
- नगर निगम में भी हो चुका है गृहकर में छूट का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम के बाद अब नगर पालिका चिरगांव ने भी गृहकर में आधे से भी ज्यादा कटौती का प्रस्ताव पास कर कमिश्नर को भेज दिया है। इसमें गरीबों को विशेष रियायत देने का प्रावधान किया गया है।
निकाय चुनाव में नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी रहे बिहारीलाल आर्य ने लोगों से हाउस टैक्स में कटौती का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद बिहारीलाल आर्य ने नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अब गेंद शासन के पाले में है। नगर निगम के रास्ते पर नगर पालिका चिरगांव भी चल पड़ी। नगर पालिका की पहली ही बैठक में गृहकर में कटौती के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। वर्तमान में चिरगांव में चार रुपये प्रति वर्गफुट की दर से गृहकर वसूला जा रहा है, जिसे कम कर डेढ़ रुपये प्रति वर्गफुट करने का प्रस्ताव पास किया गया। जबकि, निम्न आय वर्ग के लोगों से महज 50 पैसे प्रति वर्गफुट गृहकर वसूले जाने पर मुहर लगाई गई है। नगर पालिका द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव को अब मंडलायुक्त के पास भेज दिया गया है। गृहकर में कटौती के संबंध में आगे की कार्यवाही मंडलायुक्त द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन


चिरगांव नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मनमाने ढंग से गृहकर बढ़ा दिया था। बोर्ड की पहली बैठक में कटौती का प्रस्ताव पास कराया गया, जिसे मंडलायुक्त के पास भेज दिया गया है। - संझले राजा, अध्यक्ष-नगर पालिका, चिरगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed