फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now CCTV will keep an eye on the employees, will not be able to disturb

अब कर्मचारियों पर रहेगी सीसीटीवी की नजर, नहीं कर सकेंगे गड़बड़ी

Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now CCTV will keep an eye on the employees, will not be able to disturb
झांसी। व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम झांसी अपने डिपो कार्यशाला में सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रहा है। इससे वहां होने वाली घटनाओं की पूरी जानकारी अधिकारियों को मिल जाएगी। इसके लिए कोटेशन मांगे गए हैं। इस पर एक लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

झांसी परिक्षेत्र की रोडवेज की डिपो कार्यशाला हंसारी में स्थापित है। 40 वर्षों से स्थापित इस डिपो में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे, जिससे अब तब यहां क्या गतिविधियां रहीं इसका कोई रिकार्ड मौजूद नहीं है। अब इसकी पूरी जानकारी रखने के लिए डिपो कार्यशाला में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसकी कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। इसमें दो कैमरे मेन गेट पर लगाए जाएंगे जिससे आने जाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों से मिलने आने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। एक कैमरा एआरएम कक्ष में और एक कार्यालय में लगाया जाएगा। दो कैमरे मेंटेनेंस परिसर में तथा 10 कैमरे कार्यशाला क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएंगे। आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि शासन से सीसीटीवी कैमरा लगवाने की संस्तुति मिल चुकी है। कैमरे लगाने के लिए कोटेशन मांगे गए हैं। इसे लगवाने में 80 हजार से एक लाख रुपये खर्च हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed