फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   now cbcid investigate sanjay verma attack matter

संजय पर हुए हमले की अब सीबीसीआईडी करेगी जांच, विशेष सचिव ने दिए आदेश

Sat, 04 Jan 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
now cbcid investigate sanjay verma attack matter
झांसी। कारोबारी संजय वर्मा पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में एक आरोपी पर दर्ज मुकदमे मेें जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। आरोपी के पिता ने पुलिस अधिकारियों से उसके पुत्र को फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाया था। विशेष सचिव अमिताभ त्रिपाठी ने सीबीसीआईडी से जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली के बड़ाबाजार स्थित चतुरयाना निवासी हरीशरण गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया था कि बीते 21 जुलाई 2018 की दोपहर कचहरी चौराहा के पास कारोबारी संजय वर्मा की गाड़ी पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इससे गार्ड की मौत होने के साथ संजय वर्मा समेत कार में सवार कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में नवाबाद पुलिस ने उनके पुत्र सोनू गेड़ा समेत कइयों पर एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

उन्होंने पुत्र को फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि घटना वाले दिन उनका पुत्र गोवा में था। साक्ष्य के तौर पर गोवा के होटल के सीसीटीवी फुटेज, फ्लाइट की टिकट भी दे चुके हैं। परिजनों का आरोप था कि इन साक्ष्यों को मुकदमे में शामिल नहीं किया गया था। इस मामले में विशेष सचिव अमिताभ त्रिपाठी ने सीबीसीआईडी से जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed