फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now caretake jhansi historical place in bundelkhand

अब झांसी पुरातत्व क्षेत्रीय कार्यालय करेगा बुंदेलखंड के प्राचीन स्मारकों की देखभाल

Thu, 03 Sep 2020 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Now caretake jhansi historical place in bundelkhand
झांसी। झांसी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय बनेगा, जिसके माध्यम से बुंदेलखंड की 169 प्राचीन पुरातात्विक धरोहरों को संरक्षित किया जाएगा। नए कार्यालय भवन के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। कार्यालय के संचालन के लिए विभाग द्वारा कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की दृष्टि से सरकार का ये फैसला मील का पत्थर माना जा रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में पुरातात्विक धरोहरों की भरमार है। अधिकांश बदहाल हैँ। अभी इनका संरक्षण पुरातत्व विभाग के लखनऊ सर्किल से किया जाता है। लेकिन, अब झांसी में विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से बुंदेलखंड के सातों जनपदों की पुरातात्विक धरोहरों की देखभाल की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि क्षेत्रीय कार्यालय किले में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा विभाग द्वारा अन्य उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है। दस दिन के भीतर कार्यालय निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। दो-तीन दिन के भीतर विभाग की टीम यहां सर्वे करने आने वाली है।
विज्ञापन

झांसी में क्षेत्रीय कार्यालय बन जाने से पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण और भी बेहतर ढंग से होगा। पुरातत्व विभाग द्वारा कार्यालय निर्माण के लिए जमीन को लेकर चर्चा की गई है। प्रशासन की ओर से इसमें पूरी मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
अद्भुत हैं स्मारक
झांसी। बुंदेलखंड में कई अद्भुत प्राचीन स्मारक हैं, जिनकी खूबसूरती देखने और शोध कार्य के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। बुंदेलखंड में वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध व जैन धर्म के महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक तथा मंदिर हैं, जो भारतीय धर्मों की एकजुटता को भी प्रदर्शित करते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण में झांसी के 20, ललितपुर के 70, महोबा के 30, बांदा के 25, जालौन के नौ, चित्रकूट के 6 और हमीरपुर के तीन प्राचीन स्मारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed