फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now attendene online

अब कूड़ा उठने की लगेगी हाजिरी, महापौर के घर से हुई शुरुआत

Wed, 23 Jun 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now attendene online
झांसी। डोर-टू-डोर के जरिए अब रोजाना घरों से कूड़ा उठेगा। रोजाना कूड़ा उठने की बकायदा हाजिरी दर्ज होगी। इसके लिए हर घर के सामने आरएफआईडी टैग (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग) लगाए जाएंगे। टैग लगाए जाने की शुरूआत मंगलवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल के आवास से हुई। इसके अलावा मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त के आवास पर भी टैग लगाए गए।
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट के जरिए शहर से कूड़ा उठाने की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। पुरानी एजेंसी के बजाए अब नई एजेंसी घरों से सीधा कूड़ा उठाने का काम संभालेगी। घरों से रोजाना कूड़ा उठाया जाए इसके लिए सभी घरों के सामने रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफकेशन टैग लगाया जाएगा। कूड़ा उठाने आने वाले कर्मचारी के हाथों में रिस्ट वॉच की तरह एक उपकरण होगा। इसके जरिए रोजाना कूड़ा उठने की हाजिरी दर्ज होगी हालांकि यह व्यवस्था दूसरे कई शहरों में लागू हुई लेकिन, वहां पहले ही दम तोड़ चुकी है। निगम अफसरों का कहना है कि इसकी निगरानी कमांड सेंटर के माध्यम से की जाएगी। पहले चरण में एबीडी एरिया के 13 वार्ड के 23 हजार घरों में पर यह टैग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed