फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now, along with the medicine, a dose of yoga is also there... thousands of patients are getting benefits everyday.

Jhansi News: अब दवा के साथ योग की भी डोज...हजारों मरीजों को लाभ मिल रहा रोज

Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now, along with the medicine, a dose of yoga is also there... thousands of patients are getting benefits everyday.
टैग: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में कई डॉक्टर दवाओं के साथ-साथ मरीजों को योग के कई आसन कराकर उनकी सेहत सुधार रहे हैं। इलाज के दौरान दवा खाने के साथ-साथ योग करके कोई बीपी से उबर गया तो किसी का डिप्रेशन ठीक हो गया। अकेले नंदनपुरा के योगा वेलनेस सेंटर में साल भर में साढ़े पांच हजार से अधिक मरीजों को योग कराया गया है।
योग एक प्राचीन पद्धति है, जो स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी है। योग आसन शरीर, मन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने में भी मददगार हैं। जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ. शिकाफा जाफरीन ने बताया कि वह अपने मरीजों को दवाओं के साथ-साथ योग करने की भी सलाह देती हैं। ओपीडी में आने वाले करीब 20 फीसदी मरीज योग करते भी हैं। योग करने वाले मरीज दूसरों की तुलना में जल्दी स्वस्थ अथवा बीमारी से उबर जाते हैं। उन्होंने बताया कि डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइज यानी गहरी सांस लेकर व्यायाम करने से तनाव दूर होता है। इससे एंजाइटी, हल्का डिप्रेशन, पैनिक अटैक से राहत मिलती है। श्वासन से अन्रिदा की बीमारी ठीक होने में मदद मिलती है। अनुलोम-विलोम से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। वहीं, सूर्य नमस्कार करने से डिप्रेशन ठीक होने में सहायता मिलती है। ओम का उच्चारण करने से घबराहट दूर होती है। एकाग्रता बढ़ती है। सिजोफ्रेनिया के मरीजों को भ्रामरी आसन करने की सलाह देते हैं। इससे एकाग्रता बढ़ती है और सिजोफ्रेनिया रोगियों के कानों में सुनाई देने वाली काल्पनिक आवाजें धीरे-धीरे कम होने लगती है।
विज्ञापन



दूर होता जोड़ों का दर्द, हड्डियां होती मजबूत
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पारस गुप्ता ने बताया कि योग करके हड्डी से जुड़े रोग ठीक करने में भी मददगार है। सेतुबंध आसन से पीठ दर्द ठीक होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं। ताड़ासन और उतकटासन से जांघ और घुटने के जोड़ मजबूत होते हैं। वीरभद्र आसन से घुटने के जोड़ों का दर्द ठीक होने में मदद मिलती है। धनुषासन से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। उन्होंने बताया कि हर मरीज को वह दवा के साथ योग करने की सलाह देते हैं। इससे कई मरीजों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नंदनपुरा के जिला होम्योपैथी अस्पताल में बने योगा वेलनेस सेंटर में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5647 मरीज ओपीडी में दिखाने के लिए आए। सेंटर में हर मरीज को एक-एक घंटे योग कराया जाता है। फॉलोअप के दौरान पता चला कि किसी मरीज को बीपी, शुगर तो किसी को थायराइड, हार्मोनल समेत अन्य बीमारियों से जल्द ठीक होने में मदद मिली। अब कइयों ने इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना लिया है। - डॉ. पूनम बुधरानी, प्रभारी जिला होम्योपैथी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed