{"_id":"69a5e0c98bf1eb9fdb01e705","slug":"notice-to-42-department-heads-who-did-not-operate-e-office-jhansi-news-c-131-1-ltp1020-152541-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ई-ऑफिस संचालन न करने वाले 42 विभागाध्यक्षों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ई-ऑफिस संचालन न करने वाले 42 विभागाध्यक्षों को नोटिस
विज्ञापन
शीघ्र ई-ऑफिस संचालन के निर्देश, कार्रवाई की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सरकारी कार्यालयों को डिजिटल बनाने के लिए व कागजी कार्यों को कम करने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ई-ऑफिस का संचालन शुरू किया था। शुरुआत में विभागों में ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावली संचालित होती थी लेकिन वर्तमान में ई-ऑफिस का संचालन बंदकर फिर से कागजों पर कार्य होने लगा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने 42 विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी किए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि अगर विभागों में ई-ऑफिस संचालन विधिवत नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी का वेतन रोक दिया जाएगा। इन विभागों में मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निर्देशक जिला विकास अधिकरण, उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी आदि विभाग शामिल हैं।
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने बताया कि ई-ऑफिस संचालन न करने पर 42 विभागों को नोटिस जारी किए गए हैं। वर्तमान में एक दो विभागों को छोड़कर अधिकांश विभागों में ई-ऑफिस का संचालन विगत दो माह से बंद पाया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई गई।