फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Notice to 37 nursing homes to conduct fire audit, audit report will be prepared on 20 points

Jhansi News: फायर ऑडिट कराने को 37 नर्सिग होमों का नोटिस, 20 बिंदुओं पर तैयार होगी ऑडिट रिपोर्ट

Sun, 01 Dec 2024 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to 37 nursing homes to conduct fire audit, audit report will be prepared on 20 points

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। अग्निशमन विभाग ने फायर ऑडिट के लिए 37 नर्सिंग होमों को नोटिस दी है। शनिवार को नोटिस जारी हुई। इन नर्सिंग होम में आग से बचाव के उपायों को परखने के लिए अग्निशमन विभाग बीस बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करेगा।




महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में 15 नवंबर को भीषण आग लगी थी। इस घटना के बाद से अब तक 18 नवजातों की मौत हो चुकी। इस घटना के बाद शासन ने नए सिरे से सरकारी और निजी अस्पतालों का विद्युत और फायर ऑडिट करने के निर्देश दिए। इसके बाद से अग्निशमन विभाग नर्सिंग होमों का नए सिरे से फायर ऑडिट करने की तैयारियों में जुटा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के मुताबिक 20 बिंदुओं पर ऑडिट कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें आग से बचाव के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म, हाइड्रेंट से लेकर इमरजेंसी पर निकास के रास्ते की स्थिति को भी परखा जाएगा। स्टाॅफ को आग से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिए जाने की भी पड़ताल होगी। सीएफओ के मुताबिक 37 नर्सिंग होम को चिन्हित करके इनको नोटिस जारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed