फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Notice to 15 contractors, five-day deferment

15 ठेकेदारों को नोटिस, पांच दिन की मोहलत

Sun, 19 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Notice to 15 contractors, five-day deferment
15 ठेकेदारों को नोटिस, पांच दिन की मोहलत - फोटो : demo
नवंबर 2016 में पास हुए 44 टेंडर का काम अब तक न कराने वाले नगर निगम के 15 ठेके दारों को नोटिस जारी किए गए हैं। सहायक अभियंता ने सभी ठेकेदारों को पांच दिन की मोहलत दी है। यदि इसके बाद भी ठेकेदार काम शुरू नहीं करते हैं तो जमानत राशि जब्त कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लगने से पहले शहर में विभिन्न विकास कार्यों के टेंडर निकाले गए थे। इस पर ठेकेदारों ने काम ले लिए थे। उन्हें कार्य करने की स्वीकृति मिल गई थी। नियमानुसार स्वीकृति के सात दिन के अंदर ठेकेदारों को नगर निगम से अनुबंध करके काम शुरू करना था, लेकिन ठेकेदारों ने ऐसा नहीं किया। चुनाव के कारण अधिकारी इसमें व्यस्त रहे तथा आचार संहिता लगने के कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। चुनाव समाप्त होने के बाद जब विभागीय अफसरों से पुरानी फाइलें खोलीं तो पता चला कि ठेकेदारों ने न तो अनुबंध कराया और न ही कोई काम शुरू किया। इस पर सभी ठेकेदारों को नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


इनसेट
------
इन ठेकेदारों को नोटिस
साहू बिल्डर्स एंड सप्लायर्स, आरएस डेवलपर्स, नरेंद्र कुमार साहू, ओम कंस्ट्रक्शंस, ब्रजेश नारायण शर्मा, हरीराम साहू, चांद कंस्ट्रक्शन, शांति बिल्डर्स, संजीव कुमार पाठक, गौरांग इंजीनियरिंग एसोसिऐट्स, कमलेश कुमार साहू, लाखन सिंह, मंगला कंस्ट्रक्शंस, जय अंजनी मां कंस्ट्रक्शंस और राधे कंस्ट्रक्शंस को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें से किसी ठेकेदार के पास चार-चार काम हैं तो किसी के पास दो से तीन काम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को है बैठक
महापौर किरण वर्मा ने 20 मार्च (सोमवार) को जनकार्य विभाग की बैठक बुलाई है। पार्षदों में विकास कार्य नहीं होने के कारण काफी रोष है। चुनाव आचार संहिता के कारण ठप पड़े काम फिर से शुरू कराने पर मंथन किया जाएगा। इसलिए आनन-फानन में नोटिस जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि बैठक में अफसरों को महापौर की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
 
ये काम लटके
- वार्ड 24 लहरगिर्द में साहनी बिहार कालोनी के पास आरपी पाठक के मकान से पीर मुहम्मद के मकान एवं लालाराम के मकान से नाला तक सड़क का लेवल उठाने और कच्ची सड़क पर एपेक्स लगाने का काम।
- वार्ड 15 बिजौली में हरिश्चंद्र विश्वकर्मा के मकान से शारदा माता मंदिर होते हुए मंगल सिंह के मकान तक नाली का निर्माण और सीसी ब्लाक लगाकर फर्श डालने का काम।
- वार्ड 08 तालपुरा प्रथम में विभिन्न स्थलों पर सड़क मरम्मत का कार्य।
- वार्ड 12 तालपुरा में छात्रावास के पीछे शौचालय के निकट स्थित जमीन पर स्वास्थ्य और सफाई सेंटर का निर्माण कार्य।
- वार्ड 13 गरियागांव में जगदीश साहू के मकान से अशोक साहू के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य।
- वार्ड 15 राजगढ़ वीरू नगर में बूढ़ा बाई के मकान से सईद के मकान तक नाली निर्माण और सीसी ब्लाक लगाकर सड़क निर्माण।
- वार्ड 49 कारगिल पार्क की पुलिया से इंद्रपाल सिंह एवं पान वाले से मस्जिद तक डामरीकरण का कार्य।
- वार्ड 31 ग्वालियर रोड पर अंसल कालोनी के सामने पुलिया से नाला तक आरसीसी नाले का निर्माण कार्य।
- वार्ड 05 मसीहागंज में शंकरजी मंदिर के पास बौद्ध नगर में कुंए की सफाई।
- वार्ड 51 गोंदू कंपाउंड स्थित प्रेमनारायण तिवारी पार्क की चहारदीवारी पर लगी पुरानी लोहे की रेलिंग हटाकर बाउंड्रीवाल की मरम्मत, स्टील की रेलिंग और गेट लगाने का कार्य।



तीन नोटिस के बाद टेंडर होगा निरस्त
काम का अनुबंध नहीं करने वाले सभी ठेकेदारों को नोटिस दिए गए हैं। नियमत: तीन नोटिस देने का प्रावधान है। यदि इसके बाद भी ठेकेदार अनुबंध नहीं कराते हैं अथवा काम शुरू नहीं करते हैं तो टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी ठेकेदारों ने लापरवाही बरती तो उनकी जमानत राशि जब्त कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।
- एमएल त्रिपाठी, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed