फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   notice fixed at home for vacate.

मकानों को खाली कराने के लिए नोटिस चस्पा

Mon, 07 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
notice fixed at home for vacate.
बबीना। बबीना के ग्राम मनकुआं में ग्रामीण इन दिनों बड़े ही भयभीत हैं। अपनी जमीन, मकान को बचाने अथवा मुआवजा के लिए वे शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मनकुआं गांव बबीना आर्मी क्षेत्र के निकट बसा हुआ है। जहां के मकानों पर बबीना आर्मी के अधिकारियों द्वारा गांव खाली कराने को नोटिस चस्पा किए हैं, जिसने आर्मी के अधिकारियों द्वारा इस जमीन को आर्मी का बताया गया है
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ग्राम वासियों का कहना है कि वे 1990 से गांव में मकान बनाकर रह रहे हैं। गांव का अधिकतर हिस्सा ऐसा है जहां का अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। परंतु आर्मी के अधिकारी जबरन उन्हें मकान से बाहर कर बिना मुआवजा दिए इस जमीन को खाली कराना चाहते हैं। एक तरफ ग्रामीणों ने भाजपा बबीना विधायक राजीव सिंह को भी मामले से अवगत कराया तो दूसरी ओर सपा युवा नेता यशपाल सिंह यादव ने भी ग्रामीणों की समस्या को सुना है और शासन व प्रशासन से न्याय दिलवाने का आश्वासन भी दिया। प्रधान लखन सिंह का कहना है कि आर्मी द्वारा बिना मुआवजा दिए ही जमीनों को खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के मकानों पर आर्मी द्वारा नोटिस चस्पा कराए गए हैं, जिसमें 23 नवंबर तक ग्रामीणों को गांव खाली करने की बात लिखी गई है जबकि ग्रामीणों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। सोमवार को जिलाधिकारी झांसी को समस्या से संबंधित ज्ञापन भी दिया जाएगा। मनकुआं गांव के निवासी एवं आर्मी से रिटायर्ड देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिन जमीनों का मुआवजा आर्मी द्वारा दिया गया था वे जमीन पहले से ही आर्मी ने अधिकृत कर ली है, इसके अलावा आर्मी गांव के उस जमीन पर भी कब्जा करना चाहती है। जहां का मुआवजा ग्रामीणों को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed