झांसी। आयकर विभाग के रोडमैप फॉर रोलिंग आउट द फेसलेस असेस्मेंट स्कीम एंड टैक्सपेयर्स चार्टर पर आयोजित बेबिनार में उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड परिक्षेत्र कानपुर के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अजय दास मेहरोत्रा ने कहा कि अब किसी प्रमाण के बिना किसी भी करदाता को संदेह की दृष्टि से नहीं देखा जाएगा। अधिकारियों से संवाद केवल इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से होगा।
मंगलवार का आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘करदाता संहिता’ लागू करना एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने करदाता से सही रिकार्ड रखने, उसको दाखिल करने और समय पर कानून के अनुसार टैक्स का भुगतान करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री की की फेसलेस असेस्मेंट स्कीम 2019 का अपर आयकर आयुक्त ने पावर प्वाइंट से प्रस्तुतीकरण किया। इस मौके पर मुख्य आयकर आयुक्त बिपिन बिहारी सिंह, प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम डॉ. अमर वीर सिंह ने विचार रखे। बैठक में चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, कंपनी सेक्रेटी एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए।