फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Noose entangled in the neck of an innocent child who was swinging by making a swing out of saree, death

Jhansi News: साड़ी का झूला बनाकर झूल रहे मासूम के गले में फंसा फंदा, मौत

Thu, 21 Sep 2023 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Noose entangled in the neck of an innocent child who was swinging by making a swing out of saree, death
- कक्षा चार का छात्र था दस साल का राज, ननिहाल में घटी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साड़ी का झूला बनाकर झूल रहे मासूम की गले में फंदा फंसने से मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में ग्राम रजवारा में आया था।
मध्य प्रदेश के अशोक नगर अंतर्गत ग्राम सकवारा निवासी मनोज रैकवार का दस वर्षीय पुत्र राज अपनी मां के साथ ग्राम रजवारा में अपने नाना हरगोविंद के यहां कुछ दिन पूर्व आया था। बृहस्पतिवार को राज अटारी में डले साड़ी के झूले पर अकेला झूल रहा था। परिजन नीचे घरेलू कार्य कर रहे थे। दोपहर के समय राज की मामी अटारी पर पानी लेने के लिए गईं तो वहां भांजे राज का गला साड़ी से फंसा देखा। यह देखकर वह चिल्लाईं। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन अटारी पहुंचे। राज के गले से फंदे को अलग किया और जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed