फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NOC should be issued till 10 regarding drinking water project

पेयजल परियोजना को लेकर 10 तक जारी की जाए एनओसी

Fri, 08 Oct 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
NOC should be issued till 10 regarding drinking water project
झांसी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने जल जीवन मिशन के अंर्तगत संचालित हर घर जल योजना की समीक्षा की। उन्होंने नियत समय के भीतर किसी भी कीमत पर कार्य को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। सभी महकमों को 10 अक्तूबर तक एनओसी जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत जनपद में गुलारा, बचावली, तिलैथा, बुढ़पुरा, कुरैछा, इमलोटा, बरथरी, टेहरका, पुरवा एवं बरवार में काम कराए जा रहे हैं। पाइप लाइन बिछाने के लिए अभी कई विभागों से एनओसी नहीं मिली। अपर जिलाधिकारी संजय पांडेय के मुताबिक लोकनिर्माण विभाग के खंड तीन, पीएमजीवाईएस और प्रांतीय खंड से कुल 342 क्रॉसिंग, सिंचाई विभाग में बेतवा प्रखंड एवं सपरार प्रखंड को 210 क्रॉसिंग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के अंर्तगत 52 क्रॉसिंग से एनओसी मिलनी है। इसी तरह रेलवे से 14, ललितपुर खंड से चार स्थानों पर एनओसी दी जानी है। जिलाधिकारी ने सभी एनओसी समय पर जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समय पर यह सभी काम पूरा कर लेने का अल्टीमेटम दिया है। बैठक में अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह, अधीक्षण अभियंता बीएल सिंह, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता बेतवा उमेश कुमार, एनएचएआई से हेमंत राजपूत, विजय शंकर पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed