{"_id":"5de8104e8ebc3e5494744c89","slug":"no-reservation-in-train-and-flights-jhansi-news-jhs154167347","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट महंगी, ट्रेन फुल, खड़ी हो गई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट महंगी, ट्रेन फुल, खड़ी हो गई मुश्किल
विज्ञापन
no reservation in train and flights
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नए साल का जश्न गोवा में मनाने का विचार बना रहे लोगों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। दरअसल, 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक प्रमुख पर्यटन व तीर्थ स्थलों को जाने वाली ट्रेनों में अब जगह नहीं है। फ्लाइट का किराया भी महंगा हो गया है।
नए साल पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ गोवा, मुंबई, केरल, कन्याकुमारी, शिरडी, तिरुपति, वैष्णो देवी, मनाली, शिमला समेत कई धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमने जा रहे हैं। कोई गोवा और मुंबई में समुद्र तट का मजा लेगा तो कोई गोवा की शाम नए साल के नाम करेगा। यही कारण है कि 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक प्रमुख ट्रेनों की सीटें फुल हैं। गोवा, मनमाड, मुंबई की तरफ जाने वाली गोवा एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, लखनऊ मुंबई एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस और जम्मू की तरफ जाने वाली झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, जम्मूतवी- जबलपुर एक्सप्रेस में कन्फर्म सीट उपलब्ध नहीं है। इन ट्रेनों के एसी कोचों में पांच जनवरी तक जगह नहीं है। स्लीपर में दस जनवरी के बाद के लिए कंफर्म टिकट मिल सकता है।
शिमला, कुल्लू-मनाली के लिए अंबाला, चंडीगढ़ तक जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का भी यही हाल है। जो लोग तिरुपति, चेन्नई, रामेश्वरम जाना चाहते हैं, उन्हें पांच जनवरी के बाद स्वर्ण जयंती, तिरुपति एक्सप्रेस, जी टी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बर्थ मिल सकती है। कई लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने पर फ्लाइट में टिकट बुक कराए, लेकिन उनको आम दिनों के किराए की तुलना में दोगुने किराए पर सीट मिल रही है। जैसे कि आप दिल्ली, लखनऊ या भोपाल से गोवा के लिए फ्लाइट पकड़ते हैं तो एक तरफ का किराया एक यात्री का आठ हजार रुपये लग रहा है।
विज्ञापन
कई लोग विदेश की सैर को
बुंदेलखंड के कई लोग नए साल का जश्न मनाने विदेश भी जा रहे हैं। इस बार सिंगापुर, मालदीव, थाईलैंड, दुबई, यूरोप, मलयेशिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़े पैमाने पर टिकट बुक कराए गए। आम दिनों में थाईलैंड के टूर पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 30 से 33 हजार लगते हैं। ये पैकेज चार रात और पांच दिन के लिए होता है। लेकिन नए साल पर 36 से 40 हजार तक का पड़ रहा है।
स्लीपर में सौ से अधिक वेटिंग
गोवा जाने के लिए सबसे अधिक मांग गोवा एक्सप्रेस में चल रही है। इस ट्रेन में 22 दिसंबर को स्लीपर कोच में 101, 22 को 95,23 को 154, 24 को 154,25 को 111, 26 को 114,27 को 120, 28 को 147, 29 को 127, 30 को 188, 31 को 147, 01 जनवरी को 109, 02 जनवरी को 120, 03 जनवरी को 112 व 04 जनवरी को 101 वेटिंग मिल रही है। इसी तरह उक्त तिथियों में थर्ड एसी में 50 से 80 व सेकेंड एसी में 20 से 40 तक वेटिंग चल रही है।
नए साल पर मैं परिवार के साथ वैष्णो देवी जाना चाहता था, लेकिन ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है। इसलिए अब जाना मुश्किल लग रहा है।
विकास राय, सिविल लाइन।
दोस्तों के साथ नए साल पर गोवा जाने की प्लानिंग बना रखी है, लेकिन किसी भी ट्रेन में कंफर्म बर्थ नहीं मिल पा रही है। फ्लाइट का किराया भी बहुत महंगा हो गया है।
सिंकू, पुलिया नंबर नौ।