फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no relaxation in corona curfew

अभी प्रतिबंधों में ही रहना होगा झांसी वालों को, कोरोना कर्फ्यू में राहत नहीं

Mon, 31 May 2021 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
no relaxation in corona curfew
अभी प्रतिबंधों में ही रहना होगा झांसी वालों को, कोरोना कर्फ्यू में राहत नहीं
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश के अधिकांश जिलों को एक जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील मिल जाएगी। लेकिन, झांसी वालों को अभी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। कोरोना वायरस के मरीज अधिक होने की वजह से झांसी में कोरोना कर्फ्यू यथावत लागू रहेगा।
बेकाबू हो चुके कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से अप्रैल माह में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था। पहले ये साप्ताहिक था, लेकिन बाद में इसे पूर्णकालिक कर दिया गया था। इसका असर भी खासा देखने को मिला है। कोरोना वायरस के नए मिलने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। इसके चलते अब सरकार एक जून से इसमें ढील देने जा रही है। लेकिन, झांसी समेत प्रदेश के बीस जिलों को इससे अलग रखा गया है। ये सभी वे जिले हैं जिनमें कोरोना के छह सौ से अधिक संक्रमित मौजूद हैं। झांसी में ये संख्या 859 है। लिहाजा झांसी में अभी कोरोना कर्फ्यू जारी रहने वाला है। यहां फिलहाल किसी तरह की छूट मिलने नहीं जा रही है। हालांकि, नए मरीजों की कम होती संख्या और पुराने मरीजों के लगातार डिस्चार्ज होने की वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि तीन-चार दिन में झांसी में भी सक्रिय संक्रमितों की संख्या 600 से नीचे आ जाएगी। इसके बाद यहां भी कोरोना कर्फ्यू में ढील दे दी जाएगी।
विज्ञापन

सतर्क रहना अब भी जरूरी
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार में कमी जरूरी आई है, परंतु ये अभी खत्म नहीं हुआ है। बेवजह घर से बाहर निकलना भारी पड़ सकता है। संक्रमण से बचने का अब भी सबसे सुरक्षित स्थान आपका घर ही है। घर से बाहर निकलने पर मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा भीड़ का हिस्सा कतई नहीं बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में 25 और शव यात्रा में 20 की ही अनुमति
झांसी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान होने वाले शादी समारोहों में 25 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। सभी को मास्क पहनना होगा और दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी। वहीं, शव यात्रा में कोविड - 19 के प्रोटोकॉल के अनुसार अधिकतम 20 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed