{"_id":"922bad4cb61eb65bdc2e94debc3bd5cb","slug":"no-parking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर लगेगा पांच हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर लगेगा पांच हजार जुर्माना
ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आने वाले दिनों में सड़क पर वाहन खड़ा करना संभव नहीं हो सकेगा। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। पार्किंग नियमावली में बदलाव कर शासन ने अधिसूचना जारी कर सभी नगर निकायों से सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों और सुझाव पर चर्चा के बाद शासन गजट जारी कर देगा।
सड़कों पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन पूरे प्रदेश में यातायात व्यवस्था के लिए समस्या बने हुए हैं। इससे निपटने के लिए शासन ने पूरे प्रदेश में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की रणनीति बनाई है। संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन सुधीर सिंह चौहान ने अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना जारी होने के बाद सचिव स्थानीय निकाय श्रीप्रकाश सिंह ने प्रदेश की सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को पत्र भेज कर तीस जनवरी तक सुझाव व आपत्तियां देने को कहा है। अधिसूचना में स्पष्ट है कि नगर निकाय के प्रशासक द्वारा चिह्नित स्थान के अतिरिक्त यदि अन्य स्थान पर वाहन की पार्किंग होती है तो उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना तय किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार पार्किंग का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे व पार्कों में भूमिगत पार्किंग बनाए जाएंगे। मेला, हाट आदि स्थानों का प्रयोग भी पार्किंग स्थलों के रूप में उस समय किया जाएगा, जब वहां हाट व मेला न लगा हो। अधिसूचना में पीपीपी मॉडल पर भी पार्किंग स्थल विकसित करने को कहा गया है। पार्किंग के संचालन के लिए ठेका, पीपीपी व नगर निगम द्वारा संचालन की व्यवस्था की जा सकती है। पूरे प्रदेश में पार्किंग की दरें एक जैसी होंगी। पार्किंग स्थल बनाने के बाद नगर आयुक्त शहर में नो पार्किंग जोन तय करेंगे।
अधिसूचना पर चर्चा के लिए मंगलवार को नगर निगम के कानूनी सलाहकार को बुलाया गया है। उनसे चर्चा करके व नगर निगम के पार्किंग प्रभारी व अन्य अधिकारियों से विचार विमर्श करके शीघ्र ही शासन को आपत्तियां व सुझाव भेज दिए जाएंगे।
रोहन सिंह
अपर नगर आयुक्त
नगर निगम, झांसी।
सड़क को ही बना दिया पार्किंग
झांसी। कोतवाली से मिनर्वा टाकीज जाने वाले मार्ग पर सड़क पर ही अवैध रूप से पार्किंग बनाकर पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। सड़क पर पार्किंग बनी होने के कारण लोगों को यहां आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलीगोल खिड़की निवासी ओमप्रकाश साहू ने मंडलायुक्त को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कोतवाली से मिनर्वा टाकीज जाने वाले सार्वजनिक आवागमन वाले मार्ग पर नगर निगम ने टैंपो-टैक्सी के लिए पार्किंग बनाकर ठेका दे दिया है।
यहां ठेकेदार द्वारा ट्रक, कार आदि वाहन खड़े कराए जा रहे हैं। टैक्सी-टैंपो खड़े करना तो दूर उन्हें इस मार्ग पर चलने भी नहीं दिया जा रहा है। यहां धोखे से कोई टैंपो वाला आ जाता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। उन्होंने मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग की है।