Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No campaign can succeed without public support.

Jhansi News: जनता के समर्थन के बिना कोई अभियान सफल नहीं हो सकता-क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

Sat, 21 Nov 2026 01:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 21 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
No campaign can succeed without public support.
भाजपाकी कार्यशाला को संबोधित करते वरिष्ठ नेता। स्त्रोत पार्टी
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की सदर विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत ने विपक्ष के एसआईआर अभियान को निरर्थक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान ईवीएम के खिलाफ अभियान जैसा है। आम जनता के समर्थन के बिना ऐसा कोई अभियान सफल नहीं हो सकता।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने एसआईआर पर केंद्रित बैठक की प्रस्तावना रखी। उन्होंने सेक्टर संयोजक और प्रभारी से एप के माध्यम से नए वोटर बनने को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। विस्तारक सोनू गतवार ने चुनावों में सोशल मीडिया और आईटी की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से विकास योजनाओं और पार्टी की नीतियों का प्रभावी प्रचार संभव है।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मतदाता जोड़ो अभियान की जानकारी दी। इसमें 1 जनवरी तक 18 वर्ष के युवाओं को वोटर बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने परिवार के सदस्यों को पहले वोटर बनवाने की अपील की। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुबोध गुबरैले ने हर कार्यकर्ता से मतदाता सूची की गहनता से जांच करने को कहा। उन्होंने छूटे मतदाताओं को जोड़ने और दो जगह से वोटर होने की भी जांच करने का निर्देश दिया। अभियान के सह संयोजक धर्मेश द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुचिका बुंदेला,पूर्व नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोंते, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed