फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nine dengue patients found, one died of fever

डेंगू के नौ मरीज मिले, बुखार से एक की मौत

Wed, 08 Sep 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nine dengue patients found, one died of fever
झांसी। डेंगू ने नौ और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इनमें तीन मरीज मध्य प्रदेश के हैं। वहीं वायरल की चपेट में आकर एक युवक की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तक मंद पड़ी डेंगू की रफ्तार एकदम से तेज हो गई है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में हुई जांच के दौरान नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें गुरसराय स्थित आमली गांव के दो, शहर के डरूभौंडेला, छित्तीबेग और बड़ागांव गेट अंदर रहने वाले एक-एक रोगी हैं। इसके अलावा ललितपुर से एक, टीकमगढ़ से दो मरीज और निवाड़ी से भी एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।

अब झांसी में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। वहीं, चिरगांव के अनुराग पांडेय की वायरल से मौत हो गई है। अनुराग के मित्र सरदार कृष्ण पाल ने बताया कि बुखार, उल्टी आने पर चार सितंबर को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां स्वास्थ्य में सुधार होने पर वह डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे। छह को फिर उनकी सेहत बिगड़ गई तो निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। प्लेटलेट्स गिरकर 18 हजार हो गईं। ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed