फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NGT JDA survey

Jhansi News: एनजीटी के निर्देश पर जेडीए ने पूरा किया सर्वे

Mon, 09 Jan 2023 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
NGT JDA survey
झांसी। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देश के बाद जेडीए टीम ने सोमवार को लक्ष्मी ताल के आसपास के इलाकों का सर्वे का काम पूरा कर लिया। एनजीटी ने दो जनवरी को पारित आदेश में जेडीए को नए सिरे से आकलन करके रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। प्राधिकरण सचिव दिनेश कुमार के मुताबिक प्राधिकरण ने राजस्व टीम के साथ मिलकर सर्वे काम पूरा कर लिया है। यह रिपोर्ट कुछ दिनों के भीतर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि लक्ष्मी ताल के आसपास नगर पार्क की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर एनजीटी सुनवाई कर रहा है। इस मामले में एनजीटी पहले से डडियापुरा, गुमनावारा एवं राजपूत कॉलोनी में चिन्हित अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दे चुका है। इसके दायरे में करीब 900 से अधिक भवन आ रहे हैं। पिछले दिनों नगर निगम और जेडीए की टीम चिन्हित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची थी लेकिन, उसे जबर्दस्त विरोध झेलना पड़ा था। इसके बाद दस्ता कार्रवाई किए बिना ही वापस लौट आया था। चिन्हित अवैध निर्माणों की सूची शासन को भी भेजी गई है। प्राधिकरण अफसरों का कहना है कि यहां की ताजा स्थिति की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। जैसे आदेश आएंगे उसके मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed