{"_id":"d709f3bfa357a642986ec44a91d4cedf","slug":"next-week-lot-of-vacations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार से पहले कर लें काम, अगला सप्ताह छुट्टियों के नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार से पहले कर लें काम, अगला सप्ताह छुट्टियों के नाम
ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सरकारी कार्यालयों से जुड़े आपके जो भी काम हों, उन्हें शनिवार से पूर्व ही करा लें, क्योंकि अगला पूरा सप्ताह छुट्टियों के नाम रहेगा। कर्मचारियों ने इसका भरपूर मजा लेने की तैयारी कर ली है। सरकारी छुट्टियों के बीच अधिकांश कर्मचारी आकस्मिक अवकाश लेकर पूरे सप्ताह छुट्टी मारने की तैयारी में हैं।
छुट्टियों की शुरुआत 20 दिसंबर को रविवार के अवकाश से होगी। 23 दिसंबर बुधवार को चौधरी चरण सिंह जयंती का सार्वजनिक अवकाश है। इस बार प्रदेश सरकार ने मोहम्मद साहब की जयंती पर अवकाश की घोषणा की है। 24 दिसंबर बृहस्पतिवार को मोहम्मद साहब की जयंती पर ईद मिलादुन्नबी का अवकाश रहेगा।
जबकि, शुक्रवार 25 व शनिवार 26 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टियां रहेंगी। 27 दिसंबर को फिर से रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में केवल 21 व 22 दिसंबर को ही कार्यालय खुलेंगे। लेकिन, कर्मचारियों ने इन दो दिनों में आकस्मिक अवकाश लेने की तैयारी कर ली है, जिससे उन्हें पूरे आठ दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी।
विज्ञापन
आठ दिन के अवकाश से कर्मचारियों की तो बल्ले-बल्ले है, लेकिन आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए सरकारी विभागों से जुड़े कार्य शनिवार तक निपटाने में ही समझदारी रहेगी।