{"_id":"602d2dc48ebc3ee8fe118293","slug":"new-session-start-smart-school-studdy-child-jhansi-news-jhs188766932","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र में स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र में स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
विज्ञापन
झांसी। बेसिक स्कूलों के बच्चे नए सत्र में स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। जिले में बच्चों को स्मार्ट शिक्षा देने के लिए शासन के निर्देश पर 52 स्कूलों का चयन किया जा रहा है। ब्लॉक वार स्कूलों की सूची बनाई जा रही है।
जिले के 1454 परिषदीय विद्यालयों में 1.48 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूलों को सरकार की ओर से नि:शुल्क ड्रेस, बैग, स्वेटर और जूते मोजे के साथ एमडीएम मुहैया कराया जाता है। निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा देने के लिए सरकार लगातार पहल कर रही है। स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराना शुरू कर दिया गया है। वहीं अब सरकार ने जिले के 52 स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाकर बच्चों को पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं।
बताया जाता है कि जिन स्कूलों का चयन स्मार्ट क्लास के रूप में हुआ है, उनमें पठन पाठन की सभी सुविधाएं मुुहैया कराई गई हैं। जिले में करीब 100 स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार की जा चुकी हैं। नए सत्र में विभाग 52 स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू कराएगा। विभाग ने ब्लॉक स्कूलों का चयन करने के लिए सूची बनानी शुरू कर दी है। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि जिले में करीब 100 से अधिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास हैं। शासन के निर्देश के मुताबिक नए सत्र से स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षक समाज को बताएंगे कॉन्वेंट से पीछे नहीं परिषदीय स्कूल
झांसी। बीएसए कार्यालय में बुधवार को नगर क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर बीएसए हरिवंश कुमार और एबीएसए राजकुमार विश्वकर्मा ने ज्ञानोत्सव के दौरान विद्यालय में शिक्षा को लेकर 50 दिवसीय अभियान के बारे में जानकारी दी। बीएसए ने कहा कि ज्ञानोत्सव में सभी परिषदीय विद्यालयों के बारे में समाज को यह बताना है कि अब किसी भी स्थिति में सरकारी विद्यालय कॉन्वेंट विद्यालय से पीछे नहीं हैं। परिषदीय विद्यालयों में मिशन प्रेरणा के तहत भौतिक परिवेशीय एवं शैक्षिक रूप से इतना परिवर्तन हो गया है कि अब आने वाले समय में कॉन्वेंट विद्यालय भी परिषदीय विद्यालयों का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। एबीएसए राजकुमार विश्वकर्मा ने प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, शिक्षक डायरी, आधारशिला, संदर्शिका, दीक्षा एप समेत 14 बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही मिशन प्रेरणा की शपथ दिलाई गई।