फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   new pipe line from mata tila dam

माताटीला बांध से डलने लगी नई पाइप लाइन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
new pipe line from mata tila dam
लॉकडाउन के बाद मजदूरों के लौटते ही पेयजल महायोजना के काम को गति मिलना शुरू हो गया है। जलनिगम ने माताटीला बांध से 1700 मिलीमीटर डाया की नई पाइप लाइन को डालना शुरू कर दिया है। साथ ही बबीना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बिजौली में भूतल जलाशय और हंसारी में पानी की टंकी व भूतल जलाशय बनाने का काम शुरू हो गया है। पेयजल महायोजना के दूसरे चरण में माताटीला बांध से झांसी तक उच्च क्षमता की पाइप लाइन से पानी लाया जाना है। काम को 600.42 करोड़ में पूरा होना है, जिसमें अभी तक 85 करोड़ रुपये जलनिगम को मिल चुके हैं। दूसरे चरण के काम के लिए इस्राइल की तहल कंपनी का टेंडर मिला है। कंपनी ने लॉकडाउन के बाद भी पिछले पांच महीने में 13 फीसदी काम पूरा कर लिया है। बबीना के पास चार हेक्टेयर जमीन में जलशोधन केंद्र का काम तेजी से चल रहा है। यहां पानी घुमाने के लिए चार बड़ी नालियां बनाई जा रही हैं। महायोजना के दूसरे चरण का काम 13 फीसदी पूरा कर लिया है। मजदूरों की प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। रजिस्टर में मजदूरों का स्वास्थ्य संबंधी पूरा लेखा जोखा रखा जा रहा है। अमित कुमार, अधिशासी अभियंता परियोजना । दूसरे चरण में होने वाले काम दूसरे चरण में 16 जोन में पानी पहुंचाने के लिए माताटीला बांध से 195 एमएलडी क्षमता की पाइप लाइन से बबीना तक पानी लाया जाएगा। बबीना में बनने वाले नए जल शोधन संयंत्र से पानी को शुद्ध किया जाएगा। पानी को झांसी लाया जाएगा। माताटीला बांध पर एक सीपी टैंक, माताटीला से बबीना तक 24.50 किलोमीटर तक कच्चे पानी के लिए 1,700 मिलीमीटर व्यास की पाइप लाइन डाली जाएगी। जल शोधित पानी के लिए बबीना से झांसी तक 27.50 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जाएगी। 11 भूमिगत जलाशय (सीडब्लूआर), नौ टंकियां और 228 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन डाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed