फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   new machine went stopped to ventiletar

मरीज को वेंटिलेटर पर जाने से रोकेंगी आधुनिक मशीनें

Sat, 25 Apr 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
new machine went stopped to ventiletar
new machine went stopped to ventiletar
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जल्द ही आधुनिक मशीनें आएंगी। इनमें कुछ ऐसी मशीनें भी शामिल हैं, जो हाई प्रेशर से ऑक्सीजन देने में सक्षम है। इन मशीनों के उपयोग से मरीजों को वेंटिलेटर पर जाने से रोका जा सकेगा। आंकड़ों पर गौर करें तो वेंटिलेटर पर जाने वाले मरीजों की मृत्यु दर 60 प्रतिशत है। शासन ने मशीनों की खरीद की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दौरान सांस लेने में तकलीफ होने पर मरीज को ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ती है। कई मरीज तो वेंटिलेटर पर पहुंच जाते हैं। कोरोना वायरस के इस संक्रमणकाल में शासन ने मेडिकल कॉलेज को मशीनों की सौगात दी है। प्रदेश भर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ झांसी को हाई फ्लो नोजल ऑक्सीजन मशीन की सौगात मिली है। इस मशीन से मरीज को बहुत तेजी से ऑक्सीजन दी जाती है। बताया गया कि ऑक्सीजन का फ्लो इतना तेज रहता है कि शरीर में ऑक्सीजन की कमी पूरी हो जाती है। वहीं, हेलमेट सी पैप मरीज भी मेडिकल कॉलेज को मिलने वाली है। हेलमेटनुमा ये मशीन भी ऑक्सीजन को श्रोत होती है। काफी प्रेशर से यह मरीज को ऑक्सीजन सप्लाई करती है। वहीं, जल्द ही मोबाइल डिजिटल एक्सरे भी मेडिकल कॉलेजों को मिल जाएगी। इसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का आइसोलेशन वार्ड में ही एक्सरे होगा। इससे एक से दूसरे व्यक्ति में मशीन के जरिए संक्रमण फैलने का खतरा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed