{"_id":"65da3ad6ceb98814c50556d4","slug":"new-jhansi-will-be-expanded-in-rundkarari-land-will-be-purchased-for-phase-2-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-269270-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रुंदकरारी में होगा नई झांसी का विस्तार, फेज-2 के लिए खरीदी जाएगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रुंदकरारी में होगा नई झांसी का विस्तार, फेज-2 के लिए खरीदी जाएगी जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा 512 एकड़ में बसाई जाने वाली नई झांसी का विस्तार रुंदकरारी में किया जाएगा। दो चरणों में बसने वाली नई झांसी का फेज-2 रुंदकरारी में बसाया जाएगा। इसके लिए जमीन की खरीद शुरू की जाएगी।
जेडीए की बोर्ड बैठक में अंबावाय, करारी और रुंदकरारी में नई झांसी बसाने की मंजूरी मिली थी। अभी अंबावाय बीडा के दायरे में आ रहा है। इसके अलावा यहां पर पुनर्वास की भी भूमि है। ऐसे में नई झांसी के लिए अंबावाय क्षेत्र में प्रस्तावित भूमि रुंदकरारी में ली जाएगी। बताया गया कि करीब ढाई सौ एकड़ भूमि अंबावाय क्षेत्र में खरीदने की योजना तैयार हुई थी। वहीं, नई झांसी को दो चरणाें में बसाया जाना है। जेडीए सचिव उपमा पांडेय ने बताया कि रुंदकरारी में ही फेज-2 का विस्तार किया जाएगा।
अब तक खरीदी गई सौ एकड़ जमीन
नई झांसी के लिए अब तक सौ एकड़ जमीन खरीदी जा चुकी है। इसमें 17.12 एकड़ करारी और 83.28 एकड़ रुंदकरारी में जमीन खरीदी गई है।