फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   new elected gram pradhan

बस्ता लेने से पहले कोरोना से निपटने आगे आए नवनिवा्रचित ग्राम प्रधान

Sun, 09 May 2021 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
new elected gram pradhan
झांसी। गांव में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए कई नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान बस्ता संभालने से पहले उसे काबू में करने को मैदान में उतर आए हैं। अपने संसाधनों से ही गांव के भीतर सेनेटाइजेशन कराने के अलावा ग्रामीणों में जागरूकता फैला रहे हैं। इन ग्राम प्रधानों का कहना है प्रशासन से मदद मिले, तब गांवों में इसकी रफ्तार आसानी से रोकी जा सकती है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव निपटने के बाद अब कोरोना की चपेट में ग्रामीण इलाके हैं। तकरीबन हर दूसरे घर में बुखार, जुकाम से पीड़ित मरीज हैं लेकिन, मास लेवल पर टेस्टिंग न होने से मामले पकड़ में नहीं आ रहे। कई नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इसकी भयावहता अभी से भांप रहे हैं। ऐसे ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों में इससे निपटने के उपाय शुरू कर दिए। चुनाव के दौरान गांव की सफाई व्यवस्था की कोई निगरानी नहीं थी। अब यह नवनिर्वाचित प्रधान गांव की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करा रहे। गांव के सार्वजनिक स्थानोें का सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है। गांव में अभी जागरूकता की भी कमी दिखाई पड़ी। मास्क बहुत कम लोग लगाकर निकल रहे हैं। ऐसे में ग्राम प्रधान लोगों को मास्क लगाने के लिए भी जागरूक कर रहे। ग्रामीणों को मास्क भी दिए जा रहे हैं। नियमित तरीके से हाथ धुलने के फायदे भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए हम लोग गांव के भीतर निगरानी समिति बना रहे हैं। सबके भीतर जागरूकता होगी, तब इससे निपटने में मदद मिलेगी। गांव में सेनेटाइजेशन भी शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश यादव, गेवरा
सर्दी, जुकाम एवं बुखार से पीड़ित लोगों को परीक्षण कराने के लिए कहा जा रहा। उनके परिजनों को इससे बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। जिनके पास मास्क आदि नहीं हैं उसे उपलब्ध कराने की कोशिश हो रही है।
रहीस यादव, डगरवाह
जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। ट्रैक्टर लगाकर इसे साफ कराया गया। वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। गांव के भीतर सेनेटाइजेशन भी कराया जा रहा है।
राजेंद्र सिंह राजपूत, रक्सा
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गांव में सफाई अभियान शुरू कराया गया है। प्रशासन से मदद मिलने पर कोरोना की रफ्तार ग्रामीण इलाकों में रोकी जा सकती है।
दीनदयाल, बबीन रुरल
गांव में जागरूकता नहीं है। सबसे पहले गांव में कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाए जाने की जरूरत है। गांव में लोगों को इसके बारे में अवगत कराया जा रहा है। सफाई भी शुरू करा दी गई है।

गुलाब यादव, रसोई
गांव में बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। बचाव के लिए उपाय शुरू करना जरूरी है। गांव की निगरानी समिति के जरिए काम शुरू करा दिया गया है। सफाई पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
बलवीर वर्मा, मानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed