फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New bridge over Betwa river will be ready in May

मई में तैयार हो जाएगा बेतवा नदी पर नया पुल, समय से पहले काम पूरा करने की तैयारी

Mon, 06 Jan 2020 03:29 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
New bridge over Betwa river will be ready in May
बेतवा नदी पर तैयार हुई नए पुल की एक लेन - फोटो : अमर उजाला

झांसी खजुराहो मार्ग स्थित बेतवा नदी पर बनने वाले नया पुल मई में पूरा हो जाएगा। नदी पर पिलर खड़े कर इसकी एक लेन तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की तय अवधि से पहले काम पूरा करने की तैयारी है। पुल बनने से आवागमन आसान हो जाएगा।

अभी सिंगल लेन होने की वजह से पुल पर जाम की स्थिति और दुर्घटना का खतरा रहता है। झांसी से खजुराहो, छतरपुर, नौगांव आदि जाने वाले स्थानीय लोगों के लिए काफी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन


झांसी से खजुराहो तक के 186 किलोमीटर के मार्ग पर एनएचएआई द्वारा फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसका काम जारी है।

इसी सड़क को जोड़ने के लिए बेतवा नदी पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। ये पुल पुराने नोटघाट के पुल के बायीं ओर लगभग एक किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है, जो भोजपुरा व वनगुवां को जोड़ेगा। 573 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण एनएचएआई ने फरवरी 2018 में शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर 2020 में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शुरुआत से ही काम तेज गति से जारी रहा। नतीजतन वर्तमान में पुल का अस्सी फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। पुल के 22 पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। पिलर के ऊपर एक ओर की सड़क का स्ट्रक्चर पूरी तरह से बनकर तैयार है। दूसरी ओर का काम लगातार जारी है।

बेतवा पर बनने वाले पुल का अस्सी फीसदी काम पूरा हो गया है। नवंबर 2020 में ये पूरा किया जाना था, लेकिन मई माह में ये बनकर तैयार हो जाएगा।
- जे बालचंदर, परियोजना निदेशक - एनएचएआई

1960 में बना था पुराना पुल
वर्तमान में जो पुल बेतवा नदी पर बना हुआ है इसका निर्माण 1960 में हुआ था। तब से वाहनों की संख्या और पुल पर आवाजाही कई गुना बढ़ गई। इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। अधिक संख्या होने और सिंगल लेन का पुल होने की वजह से वाहन बहुत धीमी गति से निकलते हैं। इस कारण कई बार जाम के से हालात रहते हैं। अक्सर दुर्घटनाएं भी होती थीं। फोरलेन पुल शुरू होने के बाद ये परेशानी दूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed