फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   netaji subhas chandra bose jayanti

लगे जय हिंद के नारे, नेताजी की जयंती मनाई

Fri, 24 Jan 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
netaji subhas chandra bose jayanti
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर एसपीआई इंटर कॉलेज में प्रयास संस्था द्वारा आयोजित भाषण प्रतिय
झांसी। देश की आजादी के प्रखर नायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 123 वीं जयंती समाज सेवी संगठनों ने उत्साह से मनाई। जय हिंद के नारे लगाए गए और नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि वह देश की आजादी के सच्चे नायक है।
विज्ञापन

प्रयास संस्था के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने कहा कि देश की आजादी के लिए सुभाष चंद्र बोस ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में सुहेल खान, रवि कुशवाहा, जय यादव, पवन कुमार, अभिजीत बांगर ने जीत हासिल की। इस अवसर पर मनमोहन गेड़ा, अंबिका श्रीवास्तव, संदीप त्रिपाठी, अनिल भारती आदि मौजूद रहे। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष अजीत राय, नीरज, अर्चना दुबे, लक्ष्मी राय, पवन माहौर, अंकित शर्मा ने, बुंदेलखंड अग्रवाल नव युवक मंडल के मनोज अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, सुशील अग्रवाल ने, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्था के दिलीप ने गंधीगर के टपरा पर जयंती मनाई।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष जयंती समारोह समिति की ओर से शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें कई आकर्षक झांकियां थी। घोडों पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, बग्गियों पर भारत माता, सुभाष चंद्र बोस के स्वरूप विराजमान थे। शहर में जगह - जगह शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, महासचिव मृत्युंजय नेपाली, पिंटू अग्रवाल, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, विनीत सचान, मोहन नेपाली आदि मौजूद रहे। महर्षि भीमराव अंबेडकर कालेज समिति की ओर से प्रेमनगर में एन डी गौतम, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद ने, बड़ागांव गेट पर पूर्व पार्षद मनीराम कुशवाहा, सुनील तिवारी, चंद्र शेखर तिवारी, कुंवर मुकुट सिंह, अमीर चंद्र आर्य ने, शहर कांग्रेस क मेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, नीता अग्रवाल, रम्मू कनकने आदि ने, गांधी डिग्री कालेज में डा. पुनीत श्रीवास्तव, मोहन राजपूत, जयश्री साहू ने, युवा ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, दिनेश शास्त्री ने, पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के डा. सुभाष रायकवार, मुकेश खरे ने, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में एनआर सिंह, कुलदीप सिंह, शिवराज सिंह, अजय पटैरिया ने, बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति के अध्यक्ष तरुण अरोड़ा, कोमल शाक्य, रविंद्र झा ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जन संचार एवं पत्रकारिता संस्थान में डा. सीपी पैन्यूली, डा. कौशल त्रिपाठी, अभिजीत शुक्ल ने, ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कालेज में डॉ. आरबी गुप्ता, अनिल प्रभा द्विवेदी ने, रायकवार समाज के कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, अखिलेश रायकवार ने नेताजी की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed