{"_id":"6102dda78ebc3e5844258106","slug":"neighbor-misdeed-with-three-year-girl-accused-arrested-under-pocso-act-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: तीन साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: तीन साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 29 Jul 2021 10:26 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:26 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार दोपहर पूंछ थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर बाहर खेल रहा भाई कमरे में पहुंचा तो आरोपी भाग गया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पूंछ थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची घर पर अकेली थी। उसका दस साल का भाई घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोस का युवक घर में पहुंच गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस पर बच्ची रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर भाई अंदर गया तो युवक भाग गया। इस पर वह अपनी मां को बुलाकर लाया।
विज्ञापन
बच्ची की हालत देखकर वह भी हैरान हो गई। उसने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल गए। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोपी रामकिशन के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन