फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neharu stachu break

शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की इलाइट पर लगी पं.नेहरू की प्रतिमा

Wed, 09 Dec 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Neharu stachu break
झांसी। पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की इलाइट चौराहा स्थित प्रतिमा को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेसियों को जैसे ही इसकी भनक लगी उन्होंने बवाल काटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने खासी मशक्कत के बाद किसी तरह उनको काबू में किया। नवाबाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की पड़ताल शुरू दी है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक जत्था पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अगुवाई में इलाइट चौराहा पहुंचा। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता चौराहे के भीतर लगी प.नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण को पहुंच गए। इस दौरान उनको प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने का पता चला। प.नेहरू के चेहरे के नाक समेत ओंठ के आसपास की जगह को नुकसान पहुंचाया गया था। यह देखते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता उग्र हो उठे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन समेत जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, प्रिंस कटियार, योगेंद्र सिंह परीछा, राजेंद्र शर्मा, विवेक वाजपेई, दीपक शिवहरे, अभिषेक प्रताप आदि कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। उधर, प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर जैसे ही पुलिस-प्रशासन को हुई अफसरों के भी हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

तुरंत मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सलित पटेल, सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया। प्रशासनिक अफसरों ने वहां से कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की लेकिन, कार्यकर्ता प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान समेत उनके खिलाफ तत्काल राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद भी कार्यकर्ता वहां से हटने को राजी नहीं हो रहे थे। इसे लेकर करीब डेढ़ घंटे तक वहां हंगामा चलता रहा। मामला संभलता न देख पुलिस को मौके से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन व कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना पड़ा। हालांकि बिना शर्त कुछ देर बाद उनको छोड़ भी दिया गया। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की तहरीर पर नवाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नष्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतुष्ट नहीं हुए कांग्रेसी, प्रतिमा बदलने की मांग
क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराने का काम अफसरों ने तुरंत आरंभ करा दिया लेकिन, कार्यकर्ता इससे संतुष्ट नहीं हुए। कार्यकर्ताओं का कहना था प्रतिमा खंडित हो गई। प्रतिमा का पुराना स्वरूप नष्ट हो चुका। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने प्रशासन से नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग करते हुए कहा अगर प्रशासन यह काम नहीं कर सकता, तब कार्यकर्ता मिलकर यहां नई प्रतिमा स्थापित करेंगे।
56 साल पहले लगाई गई थी प्रतिमा
इलाइट चौराहे पर लगी पं.जवाहर लाल नेहरू की इस प्रतिमा का लोकापर्ण 14 नवंबर 1964 को प्रदेश सरकार के तत्कालीन मंत्री चतुर्भुज शर्मा ने किया था। वह तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष बाबूलाल उदैनिया के बुलावे पर यहां आए थे। प्रतिमा भी नगर पालिका की ओर से ही लगवाई गई थी। वर्तमान में इसका रखरखाव नगर निगम के पास है।

जिस तरह से घटनाक्रम घटा, वह आश्चर्यजनक है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। आसपास की जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकली जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed