फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Negligence... Lottery for Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana could not be held

Jhansi News: लापरवाही...मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की नहीं हो सकी लॉटरी

Sat, 22 Aug 2026 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Negligence... Lottery for Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana could not be held
झांसी। पशु पालन विभाग और एनआईसी के अधिकारियों की लापरवाही से शुक्रवार को कंप्यूटर स्क्रीन पर तीन की जगह पर 33 नंबर दर्ज हो गया। नतीजा यह हुआ कि मिनी नंदिनी कृषक योजना की लॉटरी नहीं हो सकी। इसके चलते मुख्य विकास अधिकारी आरएस सब्बनबाड नाराज हुए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से योजना के नोडल अधिकारी का एक माह का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

विकास भवन में मिनी नंदिनी कृष क योजना के तहत लॉटरी होने वाली थी। इसके लिए 212 पात्र आवेदक भी विकास भवन के सभागार में बैठे हुए थे। इनमें से 143 पुरुष और 69 महिला आवेदक थीं। महिला आवेदकों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई थी। तीन महिलाओं का चयन हो चुका था। तीन पुरुषों का चयन किया जाना था। मुख्य विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में लॉटरी की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान जैसे ही तीन महिलाओं के नाम सामने आए, तो आवेदकों ने प्रतीक्षा सूची दिखाने को कहा। इसी दौरान डीआईओ आशू कुमार और मौजूद स्टाफ द्वारा तीन के स्थान पर 33 अंक दर्ज हो गया। इससे लॉटरी सिस्टम फेल हो गया। इस बारे में सीवीओ डॉ. संजय कुमार सिंह का कहना है कि तकनीकी खामी के चलते गड़बड़ी हुई है। गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed