फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nayak bane khalnayak ne jeeta darshakon ka Dil

नायक बने ख्ालनायक ने जीता दर्शकाें का दिल

Tue, 16 Jun 2015 12:13 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nayak bane khalnayak ne jeeta darshakon ka Dil
एक प्रतिभाशाली बेरोजगार युवक का आपराधिक दुनिया में प्रवेश फिर उसके  नायक बनने की दास्तां को नाटक ‘नायक-खलनायक’ के जरिए  ‘उमंग एक नई उड़ान’ के  नवोदित कलाकारों ने बखूबी दर्शाया। नगर विधायक रवि शर्मा ने कलाकारों की प्रशंसा कर मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

सोमवार को पं. दीन दयाल सभागार में आयोजित नाटक ‘नायक-खलनायक’ के मंचन में कालेज टॉपर ऋषि को भ्रष्टाचार के चलते कहीं नौकरी नहीं मिलती। मां की बीमारी को ठीक करने के लिए वह दवा चोरी करता पकड़ा जाता है। वहीं ऋषि की मां दवा के अभाव में दम तोड़ देती है। इधर पुलिस ऋषि को जेल में बंद कर देती है, जहां वह अपना गैंग तैयार कर रूद्रा के नाम से अपराध की दुनिया में प्रवेश कर अपनी पहचान बनाता है। पुलिस ऋषि एवं उसके गैंग के सदस्यों पर पांच लाख रुपये का इनाम रखती है। इस दौरान वह राजनीतिज्ञों के जाल में फंसने लगता है और भ्रष्टाचार में लिप्त नेता उसे दूसरे साफ छवि के नेता की हत्या की सुपारी देता है। लेकिन आत्मा की आवाज पर वह नेता की हत्या नहीं करता है और गरीबी की दुनिया में फंसे बच्चों की मदद के लिए आत्म समर्पण कर देता है, ताकि उस पर पुलिस द्वारा रखी गई ईनामी राशि उन बच्चों के काम आ सके। कलाकारों में ऋषि की भूमिका कौस्तब रंजन, मां की भूमिका पारुल श्रीवास्तव, भ्रष्टाचारी नेता के रूप में सागर वाधवानी, साफ छवि के नेता की भूमिका बृजेश, दरोगा की भूमिका अनुज राठौर, हवलदार की भूमिका दिनेश अहिरवार ने निभाई। निर्देशन सागर वाधवानी व प्रशांत शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व नाटक का शुभारंभ नगर विधायक रवि शर्मा ने किया। इस अवसर पर रमाकांत शर्मा, मुकेश सिंघल, पीयूष रावत, फरहान जुबैर, शीलू पंडित, मनोज शर्मा, रवि रायकवार, सनी यादव, राजीव सिंह पारीछा, मैथली मुदगिल, शिवम लिटौरिया, देवराज चतुर्वेदी, अरसी मंसूरी आदि मौजूद रहे। संचालन आर जे अभिलाषा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed