{"_id":"6074b03e8ebc3e8ca76f8028","slug":"navratri-aajse-jhansi-news-jhs1930186148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, घर पर रहकर ही करें मां की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, घर पर रहकर ही करें मां की आराधना
विज्ञापन
नवरात्र के मौके पर पंचकुइयां की मां शीतला देवी मंदिर पर मां का किया जारहा भव्य श्रृंगार। अमर उजाल
फोटो...
नवरात्र आज से, घर पर रहकर ही करें मां की आराधना
सब हेड... प्रतिपदा पर घट स्थापना का शुभ सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- अमृत सिद्धि योग और अश्वनी नक्षत्र का है शुभ मुहूर्त
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चैत्र नवरात्र की मंगलवार से शुरुआत होगी। प्रतिपदा पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6.30 से दोपहर 12 बजे तक का है। इस दरम्यान पड़ने वाले अमृत सिद्धि योग और अश्वनी नक्षत्र में घट स्थापना करना श्रेयस्कर होगा। चूंकि, इन दिनों कोरोना वायरस का संक्रमण चरम पर है। ऐसे में घर पर रहकर ही विधि विधान से मां की आराधना करना बेहतर होगा।
उपासना और अनुष्ठान की दृष्टि से नवरात्र के नौ दिन महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यही वजह है कि सोमवार को इसकी घर-घर में तैयारियां की जाती रहीं। बाजारों में भी पूजन व उपवास की सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। वहीं, महानगर की देवी पीठों पर भी देर रात तक तैयारियां जारी रहीं। खासतौर पर पंचकुइयां स्थित मां शीतला मंदिर, लक्ष्मीताल के पास स्थित मां काली विद्या पीठ, सीपरी बाजार स्थित लहर देवी समेत अन्य सभी देवी मंदिरों में अनुष्ठान और पूजा - पाठ की तैयारियां देखी गईं। साथ ही मंदिरों के इर्दगिर्द सेनिटाइजेशन का काम भी हुआ। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के चरम पर होने के चलते इस बार श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के मुताबिक मंदिर में एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा प्रसाद चढ़ाने, जल अर्पित करने तथा कलावा बांधने पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि संक्रमण के खतरे से बचने के लिए बेहतर होगा कि घर में रहकर ही मां की आराधना की जाए। मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए मास्क लगाकर जाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़ का हिस्सा बनने से बचें।