{"_id":"632f5ac0fb6a7c2cdc5132f6","slug":"nav-lack-haar-decoration-maa-bawani-jhansi-news-jhs2295001111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरपंखी और जरदोजी चुनरी ओढ़कर नौ लखा हार से सजेंगी मां भवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरपंखी और जरदोजी चुनरी ओढ़कर नौ लखा हार से सजेंगी मां भवानी
विज्ञापन
झांसी। मां भवानी के शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में मां के अनुपम स्वरूप को सजाने के लिए बाजार भी सज गया है। अबकी बाजार में माता के लिए जरदोजी वर्क और मोरपंखी जड़ा लहंगा-चुनरी खास है। साथ ही उनकी साज-शृंगार के लिए नौ लखा कुंदन हार और जड़ाऊ कंगन भी बाजार में उपलब्ध हैं।
नवरात्र पर मां की स्तुति के लिए शहर के मंदिरों में साज-सज्जा चल रही है। वहीं, घरों में माता के कलश की स्थापना के लिए तैयारियां हो रही हैं। मां की मूर्ति सजाने के लिए लोग बाजार से शृंगार का सामान खरीद रहे हैं। मालिनों का चौराहा के पास पोशाक के शोरूम की नीलम अग्रवाल बताती हैं कि मां के लिए नग, कुंदन, जड़ाऊ , मोती और जरदोजी व मोरपंखी स्टाइल पोशाकों के साथ-साथ शृंगार के लिए डिजाइनर नथ, कंगन, कमरबंद, बाजूबंद, हार और डिजाइनर पायल भी सुंदर डिजाइनों में हैं।
साइज के मुताबिक लोग खरीदारी कर सकते हैं। दुकानदार राज कुशवाहा ने बताया कि माता की मूर्ति चमकाने के लिए चंदन फेशियल और हर्बल जेल भी उपलब्ध है। मां को सजाने के लिए कुंदन बिंदिया भी है। वहीं, झूले और गोटा पत्ती सिंहासन के साथ पूजा की डिजाइनर चौकी और डेकोरेशन का तमाम सामान है। झूले और सिंहासन के रेट 100 रुपये से 500 रुपये तक हैं। मानिक चौक के दुकानदार श्रीकांत ने बताया कि बाजार में आर्टीफिशियल फूलों से सजे फूल बंगला भी मां का दरबार सजाने के लिए खास हैं।
विज्ञापन
ये भी खास रेट (रुपये में-छोटे साइज के अनुसार)
-नग जड़ा त्रिशूल 40 से 60
-सोने-चांदी जैसी तलवार 30 से 50
-जड़ाऊ हार, चेन, चोकर 50 से 550
-नग स्टाइल कंगन 40 से 80
-जूड़ा, चोटी व खुले बाल 30 से 100
-लहंगा-चुनरी के सेट 40 से 1000 तक
-शॅाटन-रेशमी गुलाब की गुंथी माला 50 से 550 तक
-लकड़ी व पत्ती सिंहासन 75 से 700
---