{"_id":"67eef0d3960633fa3f0bddc3","slug":"national-senior-hockey-mens-championship-begins-today-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-526550-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राष्ट्रीय सीनियर हॉकी पुरुष चैंपियनशिप का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राष्ट्रीय सीनियर हॉकी पुरुष चैंपियनशिप का आगाज आज से
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर हॉकी पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। हॉकी इंडिया नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश हॉकी व जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में देश के 31 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बृहस्पतिवार को खेल निदेशक एवं उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव डॉ. आरपी सिंह ने चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि चैंपियनशिप में ओलंपियन, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी अपने-अपने राज्यों की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा और राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत, रश्मि आर्य जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, डीआईजी केशव कुमार चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह आदि करेंगे।
विज्ञापन