{"_id":"5d82845c8ebc3e017e52bc9e","slug":"natak-manchan-in-sankrite-jhansi-news-jhs1483862198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत नाटक का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत नाटक का मंचन
विज्ञापन
झांसी। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में संस्कृत संस्थानम की ओर से सदर के विक्रम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में जनपद स्तर पर संस्कृत भाषा में नाटक तथा श्लोक गायन की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विद्यार्थियों ने रामायण के प्रसंगों और कन्या शिक्षण एवं रक्षण पर आधारित नाटकों का खूबसूरती से प्रदर्शन किया और संस्कृत भाषा की मधुरता का आनंद लिया।
संस्कृत विद्यापीठ बमनुआ के विद्यार्थियों ने मेघनाद वध और लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का लघु मंचन किया और संस्कृत भाषा में संवाद बोले। जबकि राजकीय हाईस्कूल अंबाबाय के विद्यार्थियों ने कन्या शिक्षण एवं कन्या रक्षण पर लघु नाटक को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में संस्कृत विद्यापीठ विजयी रही। एकल संस्कृत गीत में संस्कृत विद्यापीठ के प्रभाकर दुबे ने पहला, पारसमणि शुक्ला ने दूसरा, अंकित चौबे ने तीसरा, आशु भाषण में आकाश अड़जरिया ने पहला, बलराम सिजरिया ने दूसरा और तन्मय शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल कि या। श्लोक अंताक्षरी में नीरज राजौरिया ने पहला, जयकृष्ण पटसारिया ने दूसरा, अंजना कुशवाहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जनपद के पांच विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अतिथियों में उप शिक्षा निदेशक मंशाराम, जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य, मंडल संयोजक डा. हरिपति सहाय कौशिक, चंदन पांडेय, अजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे। बच्चों ने रामायण के प्रसंग प्रस्तुत किए संस्कृत नाटक में संस्कृत विद्यापीठ बमनुआ के बच्चो ंने मेघनाद व और लक्ष्मण शक्ति का लघु मंचन संस्कृत भाषा के जरिये प्रस्तुत किया। राजकीय हाईस्कूल अंबाबवाय के बच्चों ने कन्या शिक्षण एवं कन्या रक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया। इसमें संस्कृत विद्यापीठ के दल को प्रथम स्थान मिला और राजकीय को द्वितीय मिला।