फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nastional cricket acadmi me akshay ka chayn

नेशनल क्रिकेट एकेडमी में झांसी के अक्षय सेन का चयन

Thu, 21 Jun 2018 01:26 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 21 Jun 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
nastional cricket acadmi me akshay ka chayn
cricket, jhansi news - फोटो : demo
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चार खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) बंगलूरू के लिए हुआ है, जिसमें झांसी के आवास विकास के रहने वाले अक्षय सेन शामिल हैं। बंगलूरू में कैंप 25 से 29 जून तक आयोजित होगा। इसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


आवास विकास स्थित सूर्यपुरम कॉलोनी के रहने वाले अक्षय सेन झांसी के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं तथा उनका चयन एनसीए के अंडर- 23 वर्ष कैंप में हुआ है। अक्षय 22 से 26 जून को स्पिन गेंदबाजी का प्रशिक्षण लेंगे। 17 साल के अक्षय ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि जब वह सात साल के थे, तब से स्टेडियम में क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके पिता अरुण सेन एक प्राईवेट कंपनी में कार्यरत हैं तथा उन्होंने एसपीआई इंटर कॉलेज से 12वीं पास की है। अक्षय का सपना है कि वह कैंप में अपनी गेंदबाजी में सुधार कर और आक्रामक गेंदबाज बन कर टीम इंडिया का हिस्सा बनना चाहता है।
विज्ञापन


प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज अक्षय ने यूपी टीम की ओर से अंडर-16 और अंडर-19 मैच खेला है। सेंट्रल जोन का कैंप कर उन्होंने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है। उन्होंने अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन 2017 में नागपुर में विधर्व और यूपी टीम के बीच हुए मैच में किया था और टीम की ओर से सात विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी जोन अंडर 19 का चयन
झांसी जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश की अंडर 19 वर्ष की टीम की घोषणा की गई है। चयनित टीम के खिलाड़ी 25 से 27 जून तक आयोजित अंतर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। टीम में झांसी से आदर्श शर्मा, धीरेंद्र यादव, प्रज्ज्वल पाठक, अमन मिश्रा, करन कुशवाहा, तनिष्क शर्मा, देवांशु आर्य, हर्ष सिंह, प्रणय कपूर, सौरभ धावरी, अभिषेक गुर्जर, संजय कुशवाहा, उत्कर्ष गुप्ता और उत्कर्ष साहू का चयन हुआ। जालौन से प्रियांक नगाइच, यशवर्धन सिंह तथा ललितपुर से दीपक यादव व उदितांशु सोनी का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed