फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Narhat will get block status

नाराहट को मिलेगा ब्लॉक का दर्जा

Sat, 29 Oct 2022 11:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Narhat will get block status
ललितपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि नाराहट को ब्लॉक का दर्जा दिलाया जाएगा। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण पार्क भी खुलवाया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने शनिवार को कस्बा नाराहट में हुई जनसभा में की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए डबल इंजन की सरकार को देश हित और जनहित में काम करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। गुंडों - भूमाफिया पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है। अब भय जनता में नहीं, गुंडे और भूमाफिया में है। सभी विरोधी दल मिल कर छापेमारी का विरोध कर रहे है। विरोधियों ने जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी तिजोरियां भरने का काम किया है। सोने-चांदी की सिल्लियां घरों में रख ली हैं। अब जब इनके घरों में छापे डाले जा रहे हैं तो ये बिलबिला रहे हैं। अगर इन लोगों ने भ्रष्टाचार नहीं किया होता तो आज देश में गरीबी नहीं होती। भारत देश को दुनिया में नंबर वन बनाना है तो भ्रष्टाचार मिटाना जरूरी है। उन्होंने दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने पर जनता का आभार जताया।
विज्ञापन

इससे पूर्व वह कुशवाहा समाज द्वारा बरगौरा शंकरजी मंदिर पर आयोजित लवकुश जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। बाद में भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। शाम को डिप्टी सीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने के निर्देेश दिए। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जनपद भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता अपने को समझे डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि वे लोग भी अपने आप को उप मुख्यमंत्री समझें। वह जनता का सिर कभी झुकने नहीं देंगे। उन्होंने 2014 से चल रहे जीत के सिलसिले को 2024 तक बनाए रखने की बात कहते हुए कहा कि मोदी और योगी रामराज्य लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed