{"_id":"5778222a4f1c1b615679cd14","slug":"nager-palika-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों साफ, फिर भी नाले रह गए गंदे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों साफ, फिर भी नाले रह गए गंदे
jhansi
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
administration
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी नगर निगम शहर के नालों की सफाई नहीं कर पाया है। यह हकीकत शनिवार को नगर निगम के जन कार्य विभाग की समीक्षा में सामने आई। इसके अलावा निर्माण कार्यों की गति भी धीमी मिली। इस पर महापौर ने मुख्य अभियंता को कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी दी है।
समीक्षा में महापौर किरण राजू बुक सेलर ने कहा कि महानगर के नालों की सफाई पर निगम ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, ताकि बारिश में शहर के लोगों को जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े। बारिश आ गई है लेकिन अभी तक ज्यादातर नालों की सफाई नहीं हुई है। जहां सफाई का दावा है, वहां भी नालों में सिल्ट जमी है। आए दिन इसकी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई के बाद स्थलीय निरीक्षण करें तथा क्षेत्रीय पार्षद की रिपोर्ट के बाद ही ठेकेदारों को अंतिम भुगतान करें।
मेयर ने यह भी कहा कि गढ़िया फाटक से भूषण टाकिज मार्ग का काफी समय पहले टेंडर होने के बाद भी निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है। गुलाम गौस खां पार्क का काम भी अधूरा पड़ा है। यह स्थिति असंतोषजनक है। इसके अलावा उन्होंने मिनर्वा व कचहरी चौराहा का सुंदरीकरण तथा गढ़िया फाटक से नगरा हाट के मैदान का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य अभियंता आर के वर्मा, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, अधिशासी अभियंता ए के शर्मा, सहायक अभियंता एम एल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ईसाईटोला नाला सफाई की मांग
झांसी। वार्ड 16 ईसाईटोला क्षेत्र के निवासियों ने शनिवार को अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसके माध्यम से क्षेत्र के नाले की सफाई की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, अजब सिंह, भानु यादव, राजेश अहिरवार, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। दतिया गेट बाहर निवासी सुधीर कुमार वर्मा ने पठौरिया मुहल्ले में गंदगी की शिकायत की। वार्ड 44 दतिया गेट बाहर क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से की शिकायत में बताया कि क्षेत्र के गुलाम गौस खां पार्क के पीछे गंदगी का अंबार है। उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।