फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar palika and nagar panchayat need water

नगर पालिका और नगर पंचायतों में जरूरत के अनुसार नहीं पानी

Thu, 25 Mar 2021 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nagar palika and nagar panchayat need water
झांसी। महानगर ही नहीं, जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। गर्मी शुरू होते ही यहां पर पानी का संकट गहराने लगा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के निवासियों को गर्मियों में पानी की किल्लत न हो, इसलिए टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

पूरा जिला पानी की किल्लत से जूझ रहा है। अकेले महानगर में ही नहीं, बल्कि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी पानी की कमी है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष गर्मियों में यहां के निवासी पानी के लिए टैंकर पर निर्भर हो जाते हैं। केवल बरुआसागर और एरच ही ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर आवश्यकता से अधिक पानी है। नगर पालिका बरुआसागर में पानी की आवश्यकता 3.89 एमएलडी है, जबकि यहां पर पानी की उपलब्धता 6.23 एमएलडी है। इसी तरह नगर पंचायत एरच में पानी की आवश्यकता 1.48 एमएलडी और उपलब्धता 1.92 एमएलडी है। अन्य सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पानी की कमी चल रही है। एक एमएलडी में दस लाख लीटर पानी होता है।
विज्ञापन

पालिका/ पंचायत पानी की उपलब्धता (एमएलडी) आवश्यकता (एमएलडी)
समथर 2.68 3.49
मऊरानीपुर 3.58 9.04
गुरसराय 2.14 4.17
चिरगांव 1.77 2.60
बड़ागांव 1.15 1.33
मोंठ 1.46 2.01
गरौठा 1.50 1.68
रानीपुर 1.74 2.81
कटेरा 0.38 1.17
टोड़ीफतेहपुर 1.28 1.84
पानी की कमी को दूर करने के लिए गर्मियों में टैंकर चलाए जाते हैं। लोगों को चाहिए कि पानी की फिजूलखर्ची न करें। केवल जितनी आवश्यकता हो, उतना ही पानी उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप कुमार
अधिशासी अभियंता
जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed