फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam upadravi around

कब्जा लेने पहुंचे निगम दस्ते को उपद्रवियों ने घेरा

Sat, 20 Mar 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam upadravi around
झांसी। लहरगिर्द में शिवपुरी हाईवे के पास नगर निगम की जमीन पर कब्जा लेने में ही निगम अफसरों के पसीने छूट गए। निगम अफसराें को कब्जा जमाने वाले उपद्रवियों ने घेर लिया और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख निगम अफसरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने वहां से उपद्रवियों को खदेड़ा, तब जाकर वहां नगर निगम का बोर्ड लग सका।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर उपनगर आयुक्त अमित सिंह की अगुवाई में निगम दस्ता लहरगिर्द स्थित गाटा संख्या 368 पर पहुंचा। यहां निगम की जमीन पर अवैध कब्जाधारकों ने कब्जा जमाया हुआ था। निगम प्रशासन ने कुछ दिनों पहले इनको खदेड़कर यहां बाउंड्रीवाल बना दी। आज निगम अफसरों के पहुंचते ही वहां फिर से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और वहां नगर निगम का बोर्ड लगाए जाने पर विरोध करने लगे। निगम अफसरों ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन, कोई मानने को राजी नहीं हुआ। पुलिस ने पहुंचकर वहां से लोगों को खदेड़ा। इसके बाद वहां बोर्ड लगाया जा सका। इसके साथ ही चित्रा चौराहे के पास भी निगम की जमीन पर कब्जा करके कुछ लोग उसे बेचने की कोशिश कर रहे थे। दस्ते ने यहां भी पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। निगम अफसरोें का कहना है कि यहां भी जल्द बाउंड्रीवाल बनाने का काम कराया जाएगा। इस दौरान अधिशाषी अभियंता एमके सिंह समेत अन्य निगमकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed