{"_id":"5f91de7f8ebc3e9b9a4face7","slug":"nagar-nigam-team-and-bussinesman-between-fighting-jhansi-news-jhs179311575","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बाजार में नगर निगम की टीम और व्यापारियों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा बाजार में नगर निगम की टीम और व्यापारियों में विवाद
विज्ञापन
बडाबाजार में अतिक्रमण हटाने गयी नगर निगम दस्ते और व्यापारियों में हुआ विवाद । संवाद न्यूज एजेंस?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के बड़ा बाजार में बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम और व्यापारियों में विवाद हो गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सदस्यों द्वारा व्यापारियों का चालान काटे जाने पर हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान व्यापारियों ने टीम के रवैये को लेकर आक्रोश जताया।
दरअसल, बड़ा बाजार में अतिक्रमण के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल बाजार से अतिक्रमण को हटाने पहुंचा। इस दौरान टीम ने सड़क पर अतिक्रमण किए हुए दो दुकानदारों के चालान काट दिए। इसे लेकर व्यापारी एकजुट हो गए। व्यापारियों का कहना था कि बाजार में पटरी दुकानदारों ने डिवाइडर को कब्जा रखा है, लेकिन निगम उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आए दिन बाजार में जाम के हालात बने रहते हैं।
त्योहार में भीड़ उमड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन नगर निगम इसके विपरीत व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। इस दौरान व्यापारियों का आक्रोश बढ़ते देख टीम को वापस लौटना पड़ा। वहीं व्यापारियों ने नगर आयुक्त से शिकायत करने की बात कही। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि टीम बाजार से अतिक्रमण हटाने गई थी। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया है। त्योहार को लेकर कार्रवाई नहीं की गई है। दीपावली के बाद बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराएंगे।