फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam spend 25 carore for garbaje collection and destroying

कचरा कलेक्शन और निस्तारण पर 25 करोड़ खर्च करेगा झांसी नगर निगम, देशभर की कंपनियों से मांगा आवेदन

Fri, 01 Jan 2021 04:17 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam spend 25 carore for garbaje collection and destroying
झांसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

महानगर की सबसे बड़ी समस्या कचरा कलेक्शन को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। एक साल से अटकी प्रक्रिया को नगर निगम ने रफ्तार दे दी है। नई टेंडर प्रक्रिया में नगर निगम ने कई बदलाव किए हैं। इस बार नए अनुबंध में दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। महानगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम लंबे समय से कवायद कर रहा है।

विज्ञापन


पांच साल पहले पांच कंपनियों से कूड़ा कलेक्शन का अनुबंध किया गया था, जो मार्च 2019 में खत्म हो गया। करीब डेढ़ साल से कचरा उठान व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। नगर निगम ने शासन स्तर से बात करने के बाद नई प्रक्रिया शुरू की है। प्रयागराज नगर निगम की तर्ज पर नगर निगम झांसी ने स्मार्ट सिटी के तहत कूड़ा कलेक्शन को लेकर देशभर की कंपनियों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


नई कंपनी को कचरा कलेक्शन के साथ कचरे का निस्तारण भी करना होगा। पहले कंपनी से नगर निगम पांच साल के लिए अनुबंध करेगा। अगर वह ठीक काम करेगी तो इसे दो साल के लिए बढ़ाया जाएगा। वहीं, नगर निगम ही कंपनी को कचरा कलेक्शन के लिए वाहन मुहैया कराएगा। नगर निगम इस पर 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए कंपनियों से 21 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों की पात्रता में किए गए बदलाव

नगर निगम ने कंपनी की पात्रता शर्तो में बदलाव किए हैं। इसमें कहा गया है कि वह कंपनी ही आवेदन कर सकेगी, जिसने 180 से 250 टन प्रतिदिन कूड़ा कलेक्शन के साथ निस्तारण करने के क्षेत्र में काम किया हो। कंपनी को यह भी प्रमाण देना होगा कि उसने तीन लाख से पांच लाख आबादी वाले क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम किया है।

हर घर और कूड़ेदान पर लगेगा आरएफआईडी टैग

कूड़ा कलेक्शन की निगरानी के लिए नगर निगम आरएफआईडी टैग (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग) का इस्तेमाल करेगा। यह टैग हर घर और सार्वजनिक स्थानों के कूड़ेदान पर लगेगा। अगर किसी घर या कूड़ेदान से कूड़ा नहीं लिया जाएगा, तो इसकी सूचना सीधे कमांड कंट्रोल सेंटर को मिल जाएगी।


कचरा कलेक्शन और निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 21 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत पहले यह प्रक्रिया 13 वार्डों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे 60 वार्डों के लिए लागू किया गया है।
- शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed