फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam social distance not fallow

नगर निगम में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Thu, 23 Jul 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam social distance not fallow
नगर निगम में नगर आयुक्त सभाकक्ष में आवेदन करने के लिए खड़े लोग भूले सोशल​ ​डिस्टेंसिंग।
झांसी। लोगों को कोविड के नियमों का पाठ पढ़ाने वाले अधिकारियों से भरे नगर निगम में बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। पीएम स्वनिधि के आवेदन भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, तो कोविड से बचाव के सारे नियम और कवायदें ढेर हो गईं। आलम यह रहा कि नगर आयुक्त सभाकक्ष के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी रही। जिसमें लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी को नजर अंदाज कर लगे रहे। वहीं अधिकारियों ने इसे लेकर कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन

नगर निगम में इन दिनों पीएम स्वनिधि योजना के तहत आवेदनों की फीडिंग का काम चल रहा है। योजना के तहत पटरी दुकानदारों को 10 हजार रुपये का लोन दिया जाना है। इसके लिए लगातार पटरी दुकानदार नगर निगम में पहुंच रहे हैं। इसे लेकर बुधवार को नगर आयुक्त सभाकक्ष के बाहर लोगों की कतार लगी रही। लोग बिना सामाजिक दूरी का पालन किए कतार में लगे रहे। वहीं इसी तल पर अन्य अधिकारियों के भी कक्ष हैं। अधिकारी यहां से निकले भी, लेकिन उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की कोई सुध नहीं ली। वहीं तमाम लोग बिना मास्क लगाए सभाकक्ष में प्रवेश कर आवेदन करते नजर आए। इसे लेकर पार्षद उमेश जोशी ने अधिकारियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की मांग की है। पार्षद का कहना है कि अधिकारी पूरे महानगर को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हैं, लेकिन अपने ही कार्यालय में नियमों को भूल बैठे हैं। मामले को लेकर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने कहा कि नगर निगम में आवेदन के लिए महारानी लक्ष्मीबाई सभाकक्ष में व्यवस्था कराई जा रही है। काउंटर भी खुलवा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed