फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam najara change

बदल गया नगर निगम का नजारा, जुटे रहे अधिकारी

Tue, 09 Mar 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam najara change
झांसी। नगर निगम का नजारा सोमवार को बदला-बदला नजर आया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे दिन नगर निगम में युद्धस्तर पर तैयारियां चलती रहीं। इस दौरान नगर निगम में बने पुराने भवन का रंग रोगन किया गया। इसके साथ ही, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम में कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम चार बजे नगर निगम पहुंचेेंगे और आधा घंटा निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री को नगर निगम परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्था चाक चौबंद दिखे, इसके लिए पूरे दिन कवायदें चलती रहीं। नगर निगम में सोमवार को सालों से विकास को तरस रहे पुराने भवन का रंग रोगन किया गया। साथ ही हाईमास्ट लाइटों को बदला गया। इसके साथ ही कमांड सेंटर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों पर रंग रोगन और रैलिंग पर पॉलिश कराई गई। निगम के हर कार्यालय में जोरों पर सफाई कार्य और लाइटों को बदला गया। लंबे समय से बंद पड़ी लिफ्ट को भी चालू कर दिया गया। वहीं कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा और नगर आयुक्त अवनीश राय ने कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

एलईडी स्क्रीन पर देखेंगे शहर का हाल
नगर निगम के कमांड सेंटर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को कमांड सेंटर में लगी एलईडी स्क्रीन पर पूरे शहर का हाल दिखाया जाएगा। उनको विभिन्न चौराहों पर लगे कैमरे का ट्रायल, ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल और अन्य इंतजामों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पांच मिनट का वीडियो प्रजेंटेशन कर कमांड सेंटर के निर्माण की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए पूरे दिन कार्यदायी संस्था एलएंडटी और पीएमसी टीम जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed