{"_id":"608727fc8ebc3e80d151835b","slug":"nagar-nigam-ke-kaam-band-jhansi-news-jhs1939367102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने लगाया स्मार्ट सिटी और नगर निगम के निर्माण कार्यों पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने लगाया स्मार्ट सिटी और नगर निगम के निर्माण कार्यों पर ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना ने महानगर में शुरू होने वाले कई निर्माण और विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है। स्मार्ट सिटी और नगर निगम में लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के चलते तमाम काम लटक गए हैं। नगर निगम में बनाए गए कमांड कंट्रोल सेंटर को पूरी तरह से शुरू करने का काम रुक गया है। वहीं जन कार्य विभाग की ओर से नाला सफाई और अन्य कामों के लिए निकाली गईं निविदाएं फंस गई हैं। नगर निगम के अधिकारी भी पूरा जोर सैनिटाइजेशन और सफाई पर दे रहे हैं।
महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। स्मार्ट सिटी की प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी (पीएमसी) टीम लगातार नए प्रस्तावों के लिए डीपीआर तैयार कर रही है। मौजूदा दौर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, लक्ष्मीताल सुंदरीकरण, किले पर फसाड लाइट और सुंदरीकरण, तारामंडल, बुंदेलखंड कल्चरल सेंटर के निर्माण को लेकर टेंडर और आरएफपी की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच पीएमसी की टीम के अधिकांश सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में इन कामों पर ब्रेक लग गया है। इसके अलावा महानगर में लगाए गए ट्रैफिक सिग्नलों के पालन के साथ चालान काटने की प्रक्रिया भी इस महीने शुरू होनी थी, जिसे फिलवक्त टाल दिया गया है। वहीं पार्कों में ओपन जिम, वाटर एटीएम के संचालन को रोक दिया गया है।
70 निर्माण कार्यों पर फैसला नहीं
जन कार्य विभाग ने 15 दिन पहले 70 निर्माण कार्यों के लिए हुई टेंडरिंग प्रक्रिया की थी। टेंडरिंग में ठेकेदारों ने 40 फीसद तक कम दरों पर आवेदन किया था। इस पर निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदारों को नोटिस जारी किया था। ठेकेदारों ने नोटिस के जवाब दे दिए, लेकिन अब तक इन कामों को लेकर फैसला नहीं हो सका है कि यह कराए जाएंगे या नहीं। इसके अलावा नाला सफाई समेत अन्य कार्यों के लिए शुरू की गई टेंडरिंग प्रक्रिया भी अटकी हुई है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की पीएमसी टीम के कई सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। नए काम अभी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। मौजूदा दौर में पूरा फोकस सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था पर किया जा रहा है। ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
अवनीश राय, नगर आयुक्त