फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam karya karini gadan remove six parsad

नगर निगम कार्यकारिणी से बाहर होंगे छह पार्षद

Mon, 11 Jan 2021 09:05 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam karya karini gadan remove six parsad
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस महीने कार्यकारिणी के छह पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके बाद नए सिरे से पार्षदों का चुनाव किया जाएगा। बताया जाता है कि फरवरी के पहले सप्ताह में चुनाव कराया जा सकता है। चुनाव में दावेदारी करने के लिए पार्षदों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी के लिए 12 पार्षदों में से सदस्यों का चयन किया जाता है। जिसमें छह पार्षदों का कार्यकाल दो साल और छह पार्षदों का कार्यकाल एक साल का होता है। पिछले साल कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के तीन, एक निर्दलीय, कांग्रेस और बसपा के एक-एक पार्षद का चयन हुआ था। अब कार्यकाल खत्म होने की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पार्षदों में चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई। मौजूदा कार्यकारिणी से भाजपा की शांति इंदु वर्मा, किशोरी प्रसाद रायकवार, प्रदीप नगरिया, भाजपा में शामिल हुईं रामकुमारी यादव, बसपा के महेश गौतम और कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव के जरिए छह नए सदस्यों का चयन किया जाएगा। इसे लेकर पार्षदों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा की ओर से कई पार्षदों ने संगठन के सामने दावेदारी की है। वहीं, पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए विपक्षी दल भी तैयारी में जुटे हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में होने वाले चुनाव को लेकर नगर निगम प्रशासन भी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

----------
निर्विरोध चुनाव कराने पर भाजपा का फोकस
पिछले साल हुए कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा और अन्य दलों के पार्षदों को निर्विरोध चुन लिया गया था। इस बार भी भाजपा का फोकस निर्विरोध सदस्यों का चयन कराने पर है। इसके लिए अच्छी छवि के पार्षदों की फेहरिस्त तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed