फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six municipal parking, 60 of which parking

नगर निगम की छह पार्किंग, ये 60 पार्किंग किस की

Fri, 26 Feb 2021 05:21 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Six municipal parking, 60 of which parking
दीनदयाल सभागार के अंदर बनादी गई पार्किंग। अमर उजाला

महानगर में पार्किंग के नाम पर धड़ल्ले से बड़ा घोटाला हो रहा है। नगर निगम को 13 पार्किंग स्थलों में से छह जगह के शुल्क से आय हो रही है, लेकिन पूरे शहर में नगर निगम के नाम पर करीब 60 जगहों पर मनमानी के साथ अवैध पार्किंग का खेल चल रहा है। आलम यह है कि अवैध पार्किंग चला रहे ठेकेदार नगर निगम की पर्ची छपवाकर लोगों से पार्किंग शुल्क वसूल कर रहे हैं। ऐसे पार्किंग स्थलों पर शहरवासियों के वाहनों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। नगर निगम के अधिकारी इससे अनजान हैं।

विज्ञापन


महानगर में नगर निगम ने 13 पार्किंग स्थल चयनित किए हैं। जिनमें से छह जगहों पर पार्किंग शुल्क वसूली के लिए नगर निगम ने ठेका किया हुआ है। इसके अलावा बाकी सात जगहों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। जिनसे वसूली की जा रही है। नगर निगम के अधिकारी पार्किंग को लेकर अनजान हैं। जबकि अवैध रूप से पार्किंग चलाने वाले लोगों पर रौब झाड़कर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। हालात यह हैं कि पार्किंग चलाने वालों से पार्किंग के बाहर बाकायदा हर वाहन के लिए तय शुल्क का बोर्ड टांग रखा है। कई बार लोग इसे लेकर विरोध जताते हैं, तो उनको नगर निगम से कार्रवाई कराने का डर दिखाकर वसूली की जाती है।
विज्ञापन


अवैध रूप से काट रहे नगर निगम की पर्ची
महानगर के लक्ष्मीबाई पार्क और मैथिलीशरण गुप्त पार्क के बाहर पार्किंग के लिए नगर निगम ने आवेदन मांगे हैं। यहां पार्किंग शुल्क वसूली के लिए कोई ठेका नहीं हुआ है। लेकिन यहां पर अवैध रूप से नगर निगम के नाम से पर्ची काटकर लोगों से वसूली की जा रही है। उधर, दीनदयाल सभागार में भी धड़ल्ले से वाहनों की पार्किंग कराकर वसूली की जा रही है। तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि यहां से गुजरते हैं, लेकिन अवैध रूप से चल रही पार्किंग किसी को नजर नहीं आतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिक चौक में पार्किंग का बड़ा खेल
महानगर के सबसे व्यस्ततम बाजार मानिक चौक में भी पार्किंग का बड़ा खेल चल रहा है। यहां बने कई मार्केट कंपाउंड में लोगों से वाहन खड़े करने के नाम पर वसूली की जाती है। महिला अस्पताल से लेकर कोतवाली तक नगर निगम ने पार्किंग का ठेका किया हुआ है। इसके बाद भी बाजार में तमाम जगहों पर पार्किंग के नाम पर लोगों से वसूली की जा रही है। इसके अलावा महानगर के तमाम बाजारों, मॉल के सामने, बैंको के पास पार्किंग के नाम पर बड़ा घालमेल चल रहा है।

यहां से नगर निगम को हो रही आय
- रानी महल के सामने सड़क के दोनों ओर
- मोतीलाल कांपलैक्स के अंदर
- कानपुर रोड स्थित नए बस स्टैंड पर प्राइवेट बसों से पार्किंग वसूली
- महिला अस्पताल के सामने कोतवाली की बाउंड्री पर
- रिसाला चुंगी पर सिंचाई विभाग की बाउंड्री तक
- मंडी से कब्रिस्तान की बाउंड्री तक

इन स्थानों पर पार्किंग का ठेका नहीं
- सेंट ज्यूड्स जर्मनी अस्पताल के पास
- लक्ष्मीबाई पार्क और मैथिलीशरण गुप्त पार्क के बाहर
- बस स्टैंड पर विशाल मेगा मार्ट के सामने
- सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे रस बहार तिराहे से मुबारक मार्केट तक
- सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे सुमित चाट से रसबिहार तिराहे तक
- सीपरी पुल के नीचे झांसी ट्रैवल्स से चित्रा चौराहे तक

नगर निगम को होती है 50 लाख की आय
नगर निगम को पार्किंग ठेके से हर साल 50 लाख की आय होती है। दिसंबर 2020 तक नगर निगम को करीब 11 लाख रुपये की आय हो सकी है। जबकि अवैध रूप से पार्किंग चलाने वाले लोग करोड़ों के वारे-न्यारे कर रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ जगहों पर अवैध रूप से पार्किंग चलाने वालों में सत्ताधारी नेता शामिल हैं।

वाहन चोरी होने की भी जिम्मेदारी नहीं
महानगर में अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने वाले वाहन चोरी होने पर जिम्मेदारी लेने से भी इनकार कर रहे हैं। लक्ष्मीबाई पार्क के बाहर काटी जा रही नगर निगम की पर्ची पर साफ लिखा हुआ है कि वाहन चोरी होने पर ठेकेदार की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

सड़कों पर खड़े होते हैं वाहन
महानगर में नगर निगम की पार्किंग बनी हुई हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर वाहन खड़े होते हैं। शहर के इलाइट से सीपरी मार्ग, इलाइट से बीकेडी मार्ग, जीवनशाह समेत तमाम मार्गों पर वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। सीपरी बाजार, मानिक चौक में वाहनों के जहां-तहां खड़े होने से जाम के हालात बने रहते हैं।


यह वसूला जाता है शुल्क
बाइक - 10-20 रुपये
चार पहिया- 50-70 रुपये
बसों- 100-300 रुपये तक
महानगर में जहां भी अवैध रूप से पार्किंग चल रही हैं, उनका परीक्षण कराया जाएगा। नगर निगम की पर्ची काटकर वसूली करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। वहीं इस बार नगर निगम पार्किंग स्थलों में वृद्धि करने के लिए भी तैयारी कर रहा है। जल्द ही नए पार्किंग स्थल चयनित किए जाएंगे।
अवनीश कुमार राय, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed