फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam dasta destroyed religious place

Jhansi News: निगम दस्ते ने ध्वस्त किया धार्मिक स्थल की आड़ में बना कमरा

Mon, 09 Jan 2023 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam dasta destroyed religious place
झांसी। नगर निगम दस्ते ने सोमवार को सीपरी बाजार इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार पक्के अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। अपर नगर आयुक्त मो.कमर की अगुवाई में दस्ते ने सीपरी बाजार पक्के पुल के पास से अभियान की शुरूआत की। तांगा स्टैंड के पास आधा दर्जन से अधिक कच्चा अस्थाई निर्माण करा लिए थे। दस्ते ने यह सारे निर्माण उखाड़ दिए। इसी तरह पक्के पुल के पास एक धार्मिक स्थल की आड़ में एक कमरे का निर्माण करा लिया गया था। दस्ते ने इसे भी ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल के चलते लोग विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। आसपास बने तीन अन्य निर्माण भी दस्ते ने ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान उप नगर आयुक्त अमित सिंह, अतिक्रमणरोधी दस्ता प्रभारी एनएन बाजपेई समेत अन्य उपस्थित थे। इस दौरान सीपरी बाजार समेत अन्य थानों से पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed