फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam BJP worker team

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा की अग्निपरीक्षा

Wed, 17 Mar 2021 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam BJP worker team
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा की अग्निपरीक्षा होगी। 21 मार्च को होने वाले चुनाव में बीजेपी की ओर से चार प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी की जा रही है। वहीं, विपक्ष भी तीन प्रत्याशी उतार रहा है। चुनाव में भाजपा पार्षद विपक्ष के पाले में न चले जाएं, इसके लिए हर पार्षद की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के बोर्ड में अब तक कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन होता रहा है। हर बार भाजपा की ओर से विपक्ष के साथ ही प्रत्याशी खड़े किए गए हैं। पहली बार भाजपा की ओर से चार प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी है। इसके लिए अब तक करीब आठ भाजपा पार्षद दावेदारी कर चुके हैं। भाजपा ने जो गणित बिठाया है, उसके मुताबिक नौ मत हर प्रत्याशी को मिलेंगे, तो चारों प्रत्याशी कार्यकारिणी में पहुंच जाएंगे। इसके लिए भाजपा पार्षदों के साथ लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। ऐन वक्त पर कोई पार्षद क्रॉस वोटिंग न कर दे इसकी भी निगहबानी की जा रही है। उधर, तीन प्रत्याशियों को ला रहा विपक्ष भी पूरी मजबूती से पार्षदों के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि कुछ भाजपा पार्षदों से भी संपर्क किया गया है। ऐसे में चुनाव में अपने चारों प्रत्याशियों को कार्यकारिणी में जगह दिलाना भाजपा के लिए चुनौती से कम नहीं है। भाजपा संगठन की ओर से भी पार्षदों को तमाम नसीहतें दी जा चुकी हैं। वहीं भाजपा के बड़े नेता भी पार्षदों से लगातार संवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed