फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar Nigam 70cr works not started

छह महीने में नहीं शुरू हो सके 70 करोड़ रुपये के काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
nagar Nigam 70cr works not started
नगर निगम की बोर्ड बैठकों में प्रस्तावित होने वाले विकास कार्य अब तक ठप  पड़े हुए हैं। छह महीने में 70 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे नहीं हो  सके हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पार्षदों में रोष है। नगर निगम में नवंबर 2019 में हुई बोर्ड बैठक में महानगर के विकास के लिए 70  करोड़ रुपये से विकास कार्यों का खाका खींचा गया था। इसमें 14वें वित्त  आयोग समेत तमाम विकास कार्यों को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद नगर निगम ने  सड़क निर्माण से संबंधित कई कार्यों के लिए दिसंबर माह में टेंडर निकाले  थे। इसके जरिए करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बीस कार्य कराए जाने थे।  इनमें वीरागंना लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास सड़क निर्माण, वार्ड नंबर  31, वार्ड संख्या 22 राजगढ़, वार्ड संख्या 34 नई बस्ती, वार्ड संख्या 24,  वार्ड संख्या 20, वार्ड संख्या 30 एवं कोछा भंवर में प्रस्तावित बस अड्डे  तक सड़क निर्माण समेत गौशालाओं का निर्माण कराया जाना था। निविदा निकलते ही  ठेकेदार एवं अभियंताओं के बीच पूल बनाने का खेल शुरू हो गया। मामले में 30  जनवरी को तकनीकी बिड खोली गई। इसमें चुनिंदा ठेकेदारों की बिड ही मंजूर  हुई। इन सभी ठेकेदारों ने प्राइज बिड से दो से चार फ ीसद कम दरें डाली थीं।  17 फरवरी को इसकी फ ाइनेंशियल बिड खोली गई। इसमें भी वही दो से चार फ ीसदी  रेट ही सामने आए। नगर आयुक्त के पास मामला पहुंचा, तो उन्होंने पूल  टेंडरिंग देख टेंडर निरस्त कर दिए। इसके बाद से अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी  नहीं हो सकी है। ऐसे में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। लोगों को परेशानी का  सामना करना पड़ रहा है। प्रस्तावित निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए  पहले 17 मई की अंतिम तिथि तय की गई थी। जिसे अब बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया  है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। एलएन सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed